India Women vs Australia Women, ICC Womens World Cup 2025 13th Match Scorecard: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 3 विकेट से दी करारी शिकस्त, एलिसा हीली ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें IND W बनाम AUS W मैच का स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया की टीम को सोफी मोलिनेक्स ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. एनाबेल सदरलैंड के अलावा सोफी मोलिनेक्स ने तीन विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 331 रन बनाने थे.

एलिसा हीली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team, ICC Womens World Cup 2025 13th Match Scorecard Update: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का 13वां मुकाबला आज यानी 12 अक्टूबर को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टीम इंडिया को तीन विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत का चौका लगा दिया हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs Australia Women, ICC Womens World Cup 2025 13th Match Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया की टीम का सातवां विकेट गिरा, सोफी मोलिनेक्स 18 रन बनाकर आउट

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 48.5 ओवरों में 330 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 80 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने 66 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के लगाए. स्मृति मंधाना के अलावा प्रतिका रावल ने 75 रन बनाए.

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को सोफी मोलिनेक्स ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. एनाबेल सदरलैंड के अलावा सोफी मोलिनेक्स ने तीन विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 331 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज भी धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 85 रन जड़ दिए. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान एलिसा हीली ने सबसे ज्यादा 142 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान एलिसा हीली ने 107 गेंदों पर 21 चौके और तीन छक्के लगाए. एलिसा हीली के अलावा एलिस पेरी ने नाबाद 47 रन बटोरे.

वहीं, टीम इंडिया को श्री चरणी ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से श्री चरणी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. श्री चरणी के अलावा दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने दो-दो विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 330/10, 48.5 ओवर (प्रतिका रावल 75 रन, स्मृति मंधाना 80 रन, हरलीन देयोल 38 रन, हरमनप्रीत कौर 22 रन, जेमिमा रोड्रिग्स 33 रन, दीप्ति शर्मा 1 रन, ऋचा घोष 32 रन, अमनजोत कौर 16 रन, स्नेह राणा नाबाद 8 रन, क्रांति गौड़ 1 रन और श्री चरणी 0 रन.)

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (मेगन शुट्ट 1 विकेट, सोफी मोलिनेक्स 3 विकेट, एनाबेल सदरलैंड 5 विकेट और एशले गार्डनर 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी: 331/7, 49 ओवर (एलिसा हीली 142 रन, फोएबे लिचफील्ड 40 रन, एलिस पेरी नाबाद 47 रन, बेथ मूनी 4 रन, एनाबेल सदरलैंड 0 रन, एशले गार्डनर 45 रन, ताहलिया मैकग्राथ 12 रन, सोफी मोलिनेक्स रन और किम गार्थ नाबाद 14 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (श्री चरणी 3 विकेट, दीप्ति शर्मा 2 विकेट और अमनजोत कौर 2 विकेट).

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Alyssa Healy Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium Pitch Report Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium Weather Update harmanpreet kaur ind vs aus w ind vs aus women world cup 2025 IND vs AUS world cup IND W vs AUS W Live Score IND W vs AUS W Live Score Update IND W vs AUS W Satta Bazar Rate IND W बनाम AUS W लाइव स्कोर IND W बनाम sa W लाइव स्कोर अपडेट IND-W vs SA-W IND-W बनाम SA-W Ind-W- vs Aus-W Weather Update Ind-W- बनाम Aus-W मौसम अपडेट India (W) vs South Africa (W) India and south africa clash in Women’s World Cup india australia women match India Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team Match Scorecard India Women vs Australia Women India Women vs Australia Women Live Streaming In India India Women vs Australia Women Live Toss Update India Women vs Australia Women Pitch Report India Women vs Australia Women Satta Bazar India Women vs Australia Women Scorecard india women’s national cricket team vs Australia women’s national cricket team players Visakhapatnam Pitch Report Visakhapatnam Weather Today Visakhapatnam Weather Update एलिसा हीली डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम लौरा वोल्वार्ड्ट विशाखापत्तनम पिच रिपोर्ट विशाखापत्तनम मौसम अपडेट हरमनप्रीत कौर

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\