India Women vs Australia Women, 1st ODI Match 2025 Video Highlights: पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें IND W बनाम AUS W मैच का पूरा हाइलाइट्स

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज भी शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 45 रन जड़ दिए. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 44.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड ने सबसे ज्यादा 88 रनों की धुआंधार पारी खेली.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

India Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Full Highlights: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2025 (ODI Series 2025) का पहला मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur) में खेला गया. पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी. वहीं, टीम इंडिया सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहें हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan 6th Match, Asia Cup 2025 Live Score Update: टीम इंडिया को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल हुए आउट

भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का वीडियो हाइलाइट्स (India Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team Match Highlights)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 114 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 281 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से प्रतिका रावल ने सबसे ज्यादा 64 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान प्रतिका रावल ने 96 गेंदों पर छह चौके लगाए. प्रतिका रावल के अलावा स्मृति मंधाना ने 58 रन बनाए.

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को अलाना किंग ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन शुट्ट ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. मेगन शुट्ट के अलावा अलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड, किम गार्थ और ताहलिया मैकग्राथ ने एक-एक विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 282 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज भी शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 45 रन जड़ दिए. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 44.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड ने सबसे ज्यादा 88 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान फोएबे लिचफील्ड ने 80 गेंदों पर 14 चौके लगाए. फोएबे लिचफील्ड के अलावा बेथ मूनी ने नाबाद 77 रन बटोरे.

वहीं, टीम इंडिया को क्रांति गौड़ ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. क्रांति गौड़ और स्नेह राणा के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार यानी 17 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा.

नोट: भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Scorecard: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

England vs New Zealand T20 Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Scorecard: होबार्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 252 रनों का टारगेट, हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\