क्रिकेट

India Women Beat Pakistan Women, 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, शैफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स ने की तूफानी बल्लेबाजी; यहां IND-W बनाम PAK-W मैच का स्कोरकार्ड

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड महिला टीम से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद टीम इंडिया अब पाकिस्तान टीम के खिलाफ जीत से अपना खाता शुरू करना चाहेंगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को हराकर अहम 2 पॉइंट्स हासिल किए.

India Women Beat Pakistan Women, 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, शैफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स ने की तूफानी बल्लेबाजी; यहां IND-W बनाम PAK-W मैच का स्कोरकार्ड
शैफाली वर्मा (Photo Credits: X Formerly Twitter)

India Women National Cricket Team vs Pakistan Women National Cricket Team, ICC Womens T20 World Cup 2024 7th Match Scorecard: 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (2024 ICC Women’s T20 World Cup) का आगाज हो गया हैं. टी20 वर्ल्ड कप का सातवां मुकाबला आज भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज कर ली हैं. भारत की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में हैं. जबकि पाकिस्तान की कप्तानी फातिमा सना (Fatima Sana) कर रहीं हैं. India Women vs Pakistan Women, 7th Match Scorecard: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 105 रनों पर रोका, अरुंधति रेड्डी और श्रेयंका पाटिल ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड महिला टीम से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद टीम इंडिया अब पाकिस्तान टीम के खिलाफ जीत से अपना खाता शुरू करना चाहेंगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को हराकर अहम 2 पॉइंट्स हासिल किए.

इस बीच टूर्नामेंट के सातवें मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज 33 रन पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 105 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से निदा डार ने सबसे ज्यादा 28 रनों की पारी खेली. निदा डार के अलावा मुनीबा अली ने 17 रन बनाए.

यहां IND-W बनाम PAK-W मैच का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया को रेनुका सिंह ठाकुर ने पहली सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से अरुंधति रेड्डी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. अरुंधति रेड्डी के अलावा श्रेयंका पाटिल ने दो विकेट और रेणुका ठाकुर सिंह, दीप्ति शर्मा और आशा सोभना ने एक-एक विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 106 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज बढ़िया नहीं रहा और स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना महज सात रन बनाकर पवेलियन लौट गई. इसके बाद शैफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स ने मिलकर पारी को संभाला. टीम इंडिया ने महज 18.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 32 रनों की पारी खेली. शैफाली वर्मा के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 29 रन बटोरे. पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. फातिमा सना के अलावा सादिया इक़बाल और ओमैमा सोहेल ने एक-एक विकेट लिए. टीम इंडिया अब अपना अगला मुकाबला बुधवार यानी 9 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ दुबई में शाम साढ़े सात बजे से खेलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2024 06:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).