Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Scorecard: होबार्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 252 रनों का टारगेट, हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI Women)

Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 2nd ODI Match Scorecard Update: भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 27 फरवरी को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला होबार्ट (Hobart) के बेलरिव ओवल (Bellerive Oval) में खेला जा रहा है. यह मैच सीरीज का अहम मुकाबला है, जहां ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 1-0 की बढ़त के साथ मैदान में उतरी है, जबकि भारत महिला टीम सीरीज बराबर करने के इरादे से खेल रही है. इस सीरीज में भारत महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

इस अहम मुकाबले में भारत की ओर से स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की तरफ से बेथ मूनी, एशले गार्डनर और टहलिया मैकग्राथ अहम भूमिका निभा सकती हैं. बेलरिव ओवल की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है, ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम मजबूत बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरी है. मेगन शुट, डार्सी ब्राउन और एशले गार्डनर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकती हैं. वहीं भारत महिला टीम की ओर से रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा और श्री चरणी विकेट निकालने में अहम साबित हो सकती हैं.

यह मुकाबला सीरीज के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. ऑस्ट्रेलिया महिला टीम जीत के साथ सीरीज पर कब्जा मजबूत करना चाहेगी, जबकि भारत महिला टीम वापसी कर सीरीज बराबर करने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है. मुकाबले से जुड़े हर गेंद, हर रन और हर विकेट का लाइव अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 251 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 54 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान हरमनप्रीत कौर ने 70 गेंदों पर दो चौका और एक छक्का लगाई. हरमनप्रीत कौर के अलावा सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने 52 रन बनाए.

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को एशले गार्डनर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर और अलाना किंग ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर और अलाना किंग के अलावा निकोला कैरी और मेगन शुट्ट ने एक-एक विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 252 रन बनाने हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 251/9, 50 ओवर (प्रतिका रावल 52 रन, स्मृति मंधाना 31 रन, जेमिमा रोड्रिग्स 11 रन, हरमनप्रीत कौर 54 रन, दीप्ति शर्मा 1 रन, अमनजोत कौर 13 रन, ऋचा घोष 22 रन, काशवी गौतम 25 रन, क्रांति गौड़ 19 रन, श्री चरणी नाबाद 0 रन और वैष्णवी शर्मा नाबाद 10 रन.)

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (मेगन शुट्ट 1 विकेट, एशले गार्डनर 2 विकेट, निकोला कैरी 1 विकेट, एनाबेल सदरलैंड 2 विकेट और अलाना किंग 2 विकेट).

नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND-W vs THA-W Women's Asia Cup 2026 Weather Update: दुबई में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ग्रुप ए मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India Women vs Australia Women, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सपनों पर फेरा पानी, 6 विकेट से हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से किया बाहर; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli, Anushka Sharma And Ravi Shastri Spotted At Lord's: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की महिला टीम का हौसला बढ़ाने लॉर्ड्स पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और रवि शास्त्री, VIDEO वायरल

India Women vs Australia Women, ICC Women's T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 171 रनों का लक्ष्य, हरमनप्रीत कौर ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड