कोहली ने जड़ा 24वां शतक, विवियन रिचर्ड्स और ग्रेग चैपल की बराबरी की

इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. उन्होंने सिर्फ 72वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की. इस मुकाम तक पहुंचनेवाले वह सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं

विराट कोहली (Photo Credit-IANS)

राजकोट: वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने अपना शानदार शतक पूरा कर लिया है. टीम इंडिया के कप्तान ने यह शतक 184 गेंदों में पूरा किया. तब तक विराट 7 चौके लगा चुके थे. यह उनका 24वां टेस्ट शतक है. इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. उन्होंने सिर्फ 72वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की. इस मुकाम तक पहुंचनेवाले वह सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. यह मैच राजकोट मैदान पर खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने मेहमान विंडीज टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी में 107 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 465 रन बना लिए हैं.

इसी शतक के साथ विराट ने ग्रेग चैपल (87 मैच), मोहम्मद यूसुफ (90), जावेद मियांयाद (124) के रिकॉर्ड की बराबरी की है. यह भी पढ़े-पृथ्वी शॉ के शतक पर कप्तान कोहली का यह रिएक्शन आप मिस नहीं कर सकते

बता दें कि शतकीय पारी के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक और मुकाम हासिल किया. भारत के लिए भारतीय पिचों पर खेलते हुए उन्होंने 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं. इतने रन उन्होंने 53 पारियों में बनाए हैं.

कप्तान कोहली (102) और ऋषभ पंत (88) क्रीज पर हैं. बता दें कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 89 ओवरों में 4 विकेट पर 364 रन बनाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड