वेस्टइंडीज में बढ़ाई गई विराट के टीम की सुरक्षा, ये है वजह

वेस्टइंडीज दौरे पर सीरीज खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम को फर्जी धमकी मिलने के बाद पूरी टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराया गया है. उन्होंने कहा, "यह एक फर्जी था और सभी चीजें सही है. वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम तीन अगस्त को गई और तीन सिंतबर तक रहेगी. दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से शुरू होगा.

टीम इंडिया (Photo Credits Twitter)

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज (West Indies) दौरे पर सीरीज खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम को फर्जी धमकी मिलने के बाद पूरी टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को फर्जी खबर मिली थी कि वेस्टइंडीज दौरे पर टीम को खतरा है. बीसीसीआई के सीनियर कार्यकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि फर्जी धमकी मिलने की खबर मिली थी, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है.

हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराया गया है. उन्होंने कहा, "यह एक फर्जी था और सभी चीजें सही है. भारतीय टीम को एक अतिरिक्त वाहन चालक मुहैया कराया गया है. साथ ही भारतीय उच्चायोग ने एहतियात के तौर पर एंटीगा सरकार (Antigua Government) को भी सूचित कर दिया है."

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया पर वेस्टइंडीज में हो सकता है आतंकी हमला, PCB को मिला ईमेल: पाक मीडिया रिपोर्ट्स का दावा

इससे पहले, ऐसी खबरें आ रही थी कि टीम पर हमला होने की धमकी मिली है. यह धमकी सीधे भारतीय टीम को न मिलकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को मिली है. खबरों के अनुसार, पीसीबी को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें भारतीय टीम के ऊपर हमला होने की आशंका जताई गई है.

पीसीबी ने इस ईमेल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को भेजा है. बीसीसीआई ने इसकी सूचना गृह मंत्रालय को दे दी है. हालांकि, आईसीसी और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस तरह की खबर को अफवाह बताया. बीसीसीआई ने भी इन खबरों का खंडन किया है. बीसीसीआई सूत्रों ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम को कोई खतरा नहीं है.

वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम तीन अगस्त को गई और तीन सिंतबर तक रहेगी. भारतीय टीम पहले ही टी-20 और वनडे सीरीज जीत चुकी है. दोनों टीमों के बीच 22 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से शुरू होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड