India vs West Indies ODI Series 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा टॉप पर, एमएस धोनी-विराट विराट भी सूची में शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मुकाबलों में कई यादगार पारियां देखने को मिली हैं. इस दौरान टीम इंडिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों ने कैरेबियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और लंबे-लंबे छक्के लगाए. रोहित शर्मा से लेकर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली तक कई भारतीय बल्लेबाज इस सूची में शामिल हैं.

रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs West Indies Cricket Team ODI Series 2026: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 16 सितंबर को हो गया हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) भी खेलते नजर आएंगे. अगले साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 Day 2 India Schedule: आज क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन समेत कई खेलों में एक्शन में होंगे भारतीय खिलाड़ी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मुकाबलों में कई यादगार पारियां देखने को मिली हैं. इस दौरान टीम इंडिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों ने कैरेबियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और लंबे-लंबे छक्के लगाए. रोहित शर्मा से लेकर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली तक कई भारतीय बल्लेबाज इस सूची में शामिल हैं. आइए जानते हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में.

रोहित शर्मा: इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं. उन्होंने साल 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था. अब तक रोहित ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 37 मैचों की 35 पारियों में 35 छक्के लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 57.60 की औसत से 1,613 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 3 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं. रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 रन है.

महेंद्र सिंह धोनी: दूसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हैं. धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 वनडे मैचों की 33 पारियों में 28 छक्के लगाए. उन्होंने 55.83 की औसत से 1,005 रन बनाए, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रन रहा.

विराट कोहली: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 वनडे मैचों की 41 पारियों में 25 छक्के जड़े हैं. कोहली ने 66.50 की शानदार औसत से 2,261 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 157 रन है.

श्रेयस अय्यर, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह - 15-15 छक्के

चौथे स्थान पर तीन भारतीय बल्लेबाज संयुक्त रूप से मौजूद हैं.

  • श्रेयस अय्यर: 10 मैच, 507 रन, औसत 56.33, 15 छक्के
  • वीरेंद्र सहवाग: 27 पारियां, 836 रन, औसत 33.44, 15 छक्के
  • युवराज सिंह: 27 पारियां, 978 रन, औसत 37.61, 15 छक्के

वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि श्रेयस अय्यर के पास इस सूची में आगे बढ़ने का मौका है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

बल्लेबाज छक्के
रोहित शर्मा 35
महेंद्र सिंह धोनी 28
विराट कोहली 25
श्रेयस अय्यर 15
वीरेंद्र सहवाग 15
युवराज सिंह 15

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड