Ind vs WI: रोहित शर्मा ने जड़ा शतक, वेस्टइंडीज को 196 रनों का लक्ष्य
रोहित शर्मा (नाबाद 111) के शतक की मदद से भारत ने मंगलवार को यहां जारी तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 196 रनों का लक्ष्य दिया है.
लखनऊ: रोहित शर्मा (नाबाद 111) के शतक की मदद से भारत ने मंगलवार को यहां जारी तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 196 रनों का लक्ष्य दिया है. पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए.
रोहित और शिखर धवन (43) ने 14 ओवर में पहले विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले विकेट के लिए भारत की यह सबसे बड़ी साझेदारी है. अपने करियर का चौथा शतक लगाने वाले रोहित ने 61 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्के जबकि धवन ने 41 गेंदों पर तीन चौके लगाए. ऋषभ पंत ने पांच और लोकेश राहुल ने 14 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 26 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से फेबियान एलेन और खैरी पियर ने एक-एक विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2018 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

