India vs West Indies 2nd ODI Match Dream11 Prediction: गुवाहाटी में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

भारतीय टीम को रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और केएल राहुल से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम शाई होप, कीसी कार्टी और रोस्टन चेज पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती टीम के प्रमुख हथियार होंगे.

टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 2nd ODI Match Dream11 Prediction: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 30 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज की टीम आठ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में नजर आएगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: ICC Six Men's ODI Centuries On Same Day: आईसीसी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड! एक ही दिन वनडे क्रिकेट में जड़े गए 6 शतक, विराट कोहली-शुभमन गिल समेत इन बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया था. दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में बेहतर प्रदर्शन कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में फैंटेसी क्रिकेट खेलने वाले यूजर्स के लिए सही खिलाड़ियों का चयन काफी अहम रहेगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड (IND vs WI ODI Head To Head)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 143 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 73 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज ने 64 मुकाबले अपने नाम किए हैं. 2 मुकाबले टाई रहे हैं और 4 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. वहीं दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 वनडे मुकाबलों में भारत ने सभी मैच जीते हैं.

भारतीय टीम को रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और केएल राहुल से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम शाई होप, कीसी कार्टी और रोस्टन चेज पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती टीम के प्रमुख हथियार होंगे.

भारत बनाम वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट (IND vs WI Pitch Report)

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में हल्की मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी आसान होती जाएगी. स्पिन गेंदबाजों को भी मध्य ओवरों में कुछ सहायता मिलने की उम्मीद है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

भारत बनाम वेस्टइंडीज ड्रीम11 टीम सुझाव (IND vs WI Dream11 Team Prediction)

विकेटकीपर: केएल राहुल, शाई होप

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, कीसी कार्टी

ऑलराउंडर: रविंद्र जडेजा, रोस्टन चेज

गेंदबाज: कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अल्जारी जोसेफ

कप्तान (Captain): शुभमन गिल

उपकप्तान (Vice Captain): विराट कोहली.

भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (IND vs WI Top Fantasy Picks)

शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं और पिछले 9 वनडे मुकाबलों में 671 रन बना चुके हैं. विराट कोहली भी लगातार रन बना रहे हैं और बड़े मैचों में अहम भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं. कुलदीप यादव ने पहले वनडे में 4 विकेट लेकर शानदार लय दिखाई थी. वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप और तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ फैंटेसी टीम के लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs WI 2nd ODI Match Playing Prediction)

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ और जेडन सील्स.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के दूसरे वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semifinal Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 2nd Semifinal Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच कल खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू