अंडर-19 एशिया कप : श्रीलंका को हराकर भारत छठी बार बना चैम्पियन

यशस्वी जायसवाल के 85 रनों के बाद हर्ष त्यागी (38/6) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने रविवार को श्रीलंका को 144 रन से हराकर अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया

भातीय खिलाड़ी( Photo Credits BCCI Twitter)

ढाका: यशस्वी जायसवाल के 85 रनों के बाद हर्ष त्यागी (38/6) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने रविवार को श्रीलंका को 144 रन से हराकर अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया. भारत ने छठी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता है.भारत ने यहां शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 304 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका को 38.4 ओवर में 160 रन पर ढेर कर खिताब जीत लिया.

भारत की ओर से जयसवाल ने 113 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने 37 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 65 रन बनाए. अयुष बदोनी ने 28 गेंदों पर नाबाद 52 रन की तूफानी पारी में दो चौके और पांच छक्के उड़ाए. वहीं देवदत्त पडिकल ने 31 रन का योदान दिया. यह भी पढ़े: एशिया कप 2018: टीम इंडिया की जीत पर खुश हुए सचिन, कही ये बड़ी बात

श्रीलंका के लिए कालना परेरा, काल्हा सेनारत्ने और डुलित वेलालेग ने एक-एक विकेट चटकाए. भारत से मिले, 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम नियमीत अंतराल पर विकेट गंवाने के चलते 38.4 ओवर में 160 रन तक ही पहुंच सकी. श्रीलंका के लिए निशान मदुस्का ने 49, नवोद प्रणवितना ने 48 और प्रसिंदू सूर्यबांद्रा ने 31 रन बनाए.

भारत की ओर से त्यागी ने 24 रन देकर सर्वाधिक छह विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा सिद्धार्थ देसाई ने 37 रन पर दो विकेट और मोहित जांगड़ा ने 18 रन पर एक विकेट हासिल किए. त्यागी को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच जबकि जयसवाल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से नवाजा गया.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू