India vs Sri Lanka Test Series 2026: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया तांडव, बनाए है सबसे ज्यादा रन; एक क्लिक पर देखें पूरी लिस्ट

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा. इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम इंडिया का ऐलान कर चुका है. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में कई यादगार मुकाबले देखने को मिले हैं, जहां भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रन का अंबार लगाया.

सचिन तेंदुलकर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs India National Cricket Team Test Series 2026: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15-19 अगस्त तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Galle International Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज यानी 28 जुलाई को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सबसे बड़ा आकर्षण मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का पहला टेस्ट कॉल-अप रहा. 33 वर्षीय खिलाड़ी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर दाएं हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण कम से कम पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से सरांश जैन को मौका मिला है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) संभालेंगे. यह भी पढ़ें: Ravindra Jadeja Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा का कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन, एक क्लिक में जानें 'जड्डू' का रिकॉर्ड

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा. इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम इंडिया का ऐलान कर चुका है. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में कई यादगार मुकाबले देखने को मिले हैं, जहां भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रन का अंबार लगाया. आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में.

सचिन तेंदुलकर - 1,995 रन

इस सूची में पहले स्थान पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 25 टेस्ट मैचों की 36 पारियों में 60.45 की औसत से 1,995 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 6 अर्धशतक निकले. श्रीलंका के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 203 रन रहा. नवंबर 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद वह आज भी इस सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं.

राहुल द्रविड़ - 1,508 रन

दूसरे स्थान पर भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 20 टेस्ट मैचों की 32 पारियों में 48.64 की औसत से 1,508 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 9 अर्धशतक निकले. श्रीलंका के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 177 रन रहा.

वीरेंद्र सहवाग - 1,239 रन

तीसरे स्थान पर भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 11 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 72.88 की शानदार औसत और 99.83 के स्ट्राइक रेट से 1,239 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 3 अर्धशतक लगाए. श्रीलंका के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 293 रन रहा, जो टेस्ट क्रिकेट की सबसे यादगार पारियों में से एक मानी जाती है.

मोहम्मद अजहरुद्दीन - 1,215 रन

इस सूची में चौथे स्थान पर भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 17 टेस्ट मैचों की 23 पारियों में 55.22 की औसत से 1,215 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 4 अर्धशतक निकले. श्रीलंका के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 199 रन रहा.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी मैच रन औसत शतक अर्धशतक सर्वोच्च स्कोर
1 सचिन तेंदुलकर 25 1995 60.45 9 6 203
2 राहुल द्रविड़ 20 1508 48.64 3 9 177
3 वीरेंद्र सहवाग 11 1239 72.88 5 3 293
4 मोहम्मद अजहरुद्दीन 17 1215 55.22 5 4 199

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे मौजूदा भारतीय बल्लेबाजों के पास भी शानदार प्रदर्शन कर इस प्रतिष्ठित सूची में आगे बढ़ने का मौका होगा.

Share Now