India vs Sri Lanka Test Series 2026: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का दबदबा बरकरार, पिछले 10 मुकाबलों से अजेय है भारत
इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है. लगभग 9 साल बाद भारतीय टीम श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. दोनों टीमों के बीच यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2027-29 का हिस्सा है. ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी.
Sri Lanka National Cricket Team vs India National Cricket Team Test Series 2026: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15-19 अगस्त तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Galle International Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 28 जुलाई को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सबसे बड़ा आकर्षण मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का पहला टेस्ट कॉल-अप रहा. 33 वर्षीय खिलाड़ी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर दाएं हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण कम से कम पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से सरांश जैन को मौका मिला है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) संभालेंगे. यह भी पढ़ें: India vs Sri Lanka Test Series 2026 Full Schedule: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और सभी अहम जानकारी
इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है. लगभग 9 साल बाद भारतीय टीम श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. दोनों टीमों के बीच यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2027-29 का हिस्सा है. ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी. हालांकि आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले एक दशक से टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारत का पूरी तरह दबदबा रहा है.
पिछले 10 टेस्ट मैचों में अजेय है टीम इंडिया
भारतीय टीम ने पिछले 10 टेस्ट मुकाबलों में श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान टीम इंडिया ने 8 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. खास बात यह है कि इस अवधि में भारत को श्रीलंका के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा.
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 5 टेस्ट मैच भी जीते हैं, जो दोनों टीमों के बीच भारतीय टीम के वर्चस्व को दर्शाता है.
भारत बनाम श्रीलंका: पिछले 10 टेस्ट मैचों का रिकॉर्ड
भारत की जीत: 8
ड्रॉ: 2
श्रीलंका की जीत: 0
2015 के बाद से श्रीलंका में नहीं हारी टीम इंडिया
भारतीय टीम ने श्रीलंका की सरजमीं पर भी अपना दबदबा कायम रखा है. टीम इंडिया को श्रीलंका में आखिरी टेस्ट हार अगस्त 2015 में गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में मिली थी, जब श्रीलंका ने भारत को 63 रन से हराया था.
इसके बाद भारत ने श्रीलंका में खेले गए 5 टेस्ट मैचों में सभी में जीत दर्ज की है. पिछली टेस्ट सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. गॉल टेस्ट में भारत ने 304 रन, कोलंबो टेस्ट में एक पारी और 53 रन, जबकि पल्लेकेले टेस्ट में एक पारी और 171 रन से जीत दर्ज की थी.
WTC के लिहाज से बेहद अहम होगी यह सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में आयोजित होगा.
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है. टीम इंडिया अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से श्रीलंका में अभ्यास मैच भी खेलेगी, ताकि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार खुद को तैयार कर सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2026 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

