India vs Sri Lanka Test Match Series 2026: 15 अगस्त को इतिहास रचेगी टीम इंडिया, शुभमन गिल की अगुवाई में ऐसा अनोखा कारनामा करने वाला दुनिया का तीसरा देश बनेगा भारत
भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी. गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मुकाबला सिर्फ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए भी बेहद खास होगा.
Sri Lanka National Cricket Team vs India National Cricket Team Test Series 2026: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15-19 अगस्त तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Galle International Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 28 जुलाई को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सबसे बड़ा आकर्षण मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का पहला टेस्ट कॉल-अप रहा. 33 वर्षीय खिलाड़ी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर दाएं हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण कम से कम पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से सरांश जैन को मौका मिला है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) संभालेंगे. यह भी पढ़ें: Shubman Gill Test Stats: विदेशी सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा है शुभमन गिल का प्रदर्शन, बस एक क्लिक पर देखें भारतीय कप्तान के आकंड़ें
भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी. गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मुकाबला सिर्फ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए भी बेहद खास होगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया अपना 600वां टेस्ट मैच खेलेगी और ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन जाएगी.
1932 से शुरू हुआ था भारतीय टेस्ट क्रिकेट का सफर
भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. उस समय टीम की कप्तानी सीके नायडू ने संभाली थी. तब से लेकर अब तक भारत 599 टेस्ट मैच खेल चुका है. श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त को गॉल में खेला जाने वाला मुकाबला टीम इंडिया के टेस्ट इतिहास का 600वां मैच होगा. इस दौरान भारत ने कई महान कप्तानों और खिलाड़ियों को देखा है. अब शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है.
600 टेस्ट खेलने वाली तीसरी टीम बनेगा भारत
अब तक टेस्ट क्रिकेट में केवल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही 600 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीमें हैं.
इंग्लैंड: 1,097 टेस्ट मैच
ऑस्ट्रेलिया: 882 टेस्ट मैच
भारत: 599 टेस्ट (15 अगस्त को होगा 600वां टेस्ट)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला टेस्ट मैच 1877 में खेला था और दोनों देशों का टेस्ट इतिहास 140 साल से भी अधिक पुराना है.
अब तक ऐसा रहा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड
भारत ने अब तक खेले 599 टेस्ट मैचों में से 186 में जीत हासिल की है, जबकि 188 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 224 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं और एक मैच टाई पर समाप्त हुआ है.
WTC के लिहाज से भी अहम होगी सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है. ऐसे में इस ऐतिहासिक मुकाबले में जीत दर्ज कर टीम इंडिया अपने अभियान की शानदार शुरुआत करना चाहेगी. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाला यह मुकाबला भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा, क्योंकि इसी दिन टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में 600 मैच खेलने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2026 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

