क्रिकेट

India vs Sri Lanka 1st Test Records: गॉल टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बारिश, भारत और मानव सुथार ने रचे 3 बड़े कीर्तिमान

गॉल टेस्ट भारत का 600वां टेस्ट मैच था. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अपने 501वें से 600वें टेस्ट के बीच कुल 57 जीत दर्ज कीं, जो किसी भी 100 टेस्ट के ब्लॉक (501-600) में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

India vs Sri Lanka 1st Test Records: गॉल टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बारिश, भारत और मानव सुथार ने रचे 3 बड़े कीर्तिमान
टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 1st Test Records: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस मुकाबले में सिर्फ जीत ही नहीं मिली, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी बने. इनमें से दो रिकॉर्ड युवा स्पिनर मानव सुथार के नाम रहे, जिन्होंने मैच में कुल 10 विकेट झटककर इतिहास रच दिया. आइए जानते हैं गॉल टेस्ट में बने 3 बड़े रिकॉर्ड्स. यह भी पढ़ें: IND vs SL 1st Test Match Result: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, गॉल टेस्ट जीतकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

1. विदेशी सरजमीं पर सबसे कम उम्र में 10 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने मानव सुथार

मानव सुथार ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर मैच में कुल 10 विकेट हासिल किए. इसके साथ ही वह विदेशी धरती पर टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले भारत के सातवें स्पिनर बने. खास बात यह रही कि उन्होंने यह उपलब्धि 24 साल और 16 दिन की उम्र में हासिल की, जो किसी भी भारतीय स्पिनर द्वारा विदेश में सबसे कम उम्र में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है.

इससे पहले रविचंद्रन अश्विन (दो बार), बिशन सिंह बेदी, इरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चंद्रशेखर, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह यह कारनामा कर चुके हैं, लेकिन सभी ने 28 वर्ष या उससे अधिक उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी.

2. सिर्फ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बने

मानव सुथार ने अपने करियर के सिर्फ दूसरे टेस्ट मैच में ही 10 विकेट हॉल पूरा कर लिया. वह ऐसा करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बन गए.

भारत के लिए सबसे कम टेस्ट में 10 विकेट हॉल:

  • 1 टेस्ट: नरेंद्र हिरवानी (1988, वेस्टइंडीज के खिलाफ 16/136)
  • 2 टेस्ट: लक्ष्मण शिवरामकृष्णन
  • 2 टेस्ट: अक्षर पटेल
  • 2 टेस्ट: मानव सुथार
  • 4 टेस्ट: श्रीनिवास वेंकटराघवन

3. 501वें से 600वें टेस्ट के बीच सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी भारत

गॉल टेस्ट भारत का 600वां टेस्ट मैच था. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अपने 501वें से 600वें टेस्ट के बीच कुल 57 जीत दर्ज कीं, जो किसी भी 100 टेस्ट के ब्लॉक (501-600) में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

भारत का हर 100 टेस्ट का रिकॉर्ड:

टेस्ट जीत हार ड्रॉ टाई
1-100 10 40 50 -
101-200 25 32 43 -
201-300 21 26 52 1
301-400 32 31 37 -
401-500 42 28 30 -
501-600 57 31 2 -

टीम इंडिया ने अपने 600वें टेस्ट को जीत के साथ यादगार बनाया और साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2026 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).