India vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं भारत और दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) की टी20 टीमों के बीच चल रही टी20 सीरीज अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. सीरीज के तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में धर्मशाला के मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरी तरह पस्त हो गई जहां टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 117 रन पर समेटने के बाद आसानी से 7 विकेट से जीत हासिल कर ली.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 4th T20I Match 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 17 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. जबकि, टीम इंडिया सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) करते नजर आएंगे. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, 4th T20I Match Toss Winner Prediction: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) की टी20 टीमों के बीच चल रही टी20 सीरीज अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. सीरीज के तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में धर्मशाला के मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरी तरह पस्त हो गई जहां टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 117 रन पर समेटने के बाद आसानी से 7 विकेट से जीत हासिल कर ली.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हो सकता हैं बदलाव

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव का फॉर्म अभी भी भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह एक और शानदार प्रदर्शन करने को देखेंगे. लदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती स्पिन की कमान संभालेंगे.

ऐसी नजर आ सकती है दक्षिण अफ्रीका की टीम

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी पिछले मुकाबले में कुछ खास नहीं थी. पूरी टीम महज 117 रन पर ऑलआउट हुई थी. ऐसे में सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और युवा विस्फोटक डेवाल्ड ब्रेविस जैसे बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. तीसरे टी20 मुकाबले में कप्तान एडेन मार्करम ने 61 रन बनाए थे. एडेन मार्करम उसी फॉर्म को आगे ले जाना चाहेंगे.

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक 34 मुकाबलों में दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 13 मैच में जीत मिली है. 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 मुकाबले खेले गए हैं. सात मैच में भारत को जीत मिली है. सात मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं.

टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मुकाबलों में 33.11 की औसत और 169.31 की स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा तिलक वर्मा के बल्ले से पिछले नौ टी20 मुकाबलों में 53.2 की औसत से 266 रन निकले हैं. डेवाल्ड ब्रेविस ने से पिछले 9 मैच में 153.09 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं. कप्तान एडेन मार्करम ने पिछले 6 मैच में 174 रन बनाए हैं. वरुण चक्रवर्ती ने पिछले 8 मैच में 14 और अर्शदीप सिंह ने 6 मैच में 9 विकेट लिए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SA 4th T20I Probable Playing XI)

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह.

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RJ Princy Parikh Rape Threat: T20 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद इन्फ्लुएंसर प्रिंसी पारिख को मिली रेप की धमकियां, David Miller के साथ वाली रील करना पड़ा डिलीट

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\