दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज नहीं खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी: मीडिया रिपोर्ट्स का दावा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर से संन्यास पर फैसला नहीं किया हो लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से धर्मशाला में शुरू हो रही भारत की तीन मैचों की T20 घरेलू श्रृंखला की टीम में उनके चुने जाने की संभावना नहीं है.

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Photo: Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर से संन्यास पर फैसला नहीं किया हो लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से धर्मशाला में शुरू हो रही भारत की तीन मैचों की T20 घरेलू श्रृंखला की टीम में उनके चुने जाने की संभावना नहीं है. श्रृंखला के लिये टीम का चयन चार सितंबर को होने की उम्मीद है. अन्य दो मैच मोहाली (18 सितंबर) और बेगलुरू (22 सितंबर) में खेले जायेंगे.

पूरी संभावना है कि वेस्टइंडीज को 3-0 से हराने वाली टीम को बरकरार (फिटनेस को देखते हुए) रखा जाये. टीम चयन के लिये चयन समिति अक्टूबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व T20 को ध्यान में रखना चाहती है. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को पीटीआई से कहा, ‘‘विश्व T20 के पहले मैच से पहले भारतीय टीम केवल 22 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी और चयनकर्ता स्पष्ट हैं कि यह आगे बढ़ने का समय है. ’’

यह भी पढ़ें- धोनी के समर्थन में उतरे सैयद किरमानी, कहा- वे रोल मॉडल, टीम में बने रहना चाहिए

उन्होंने कहा, ‘‘वे सीमित ओवरों के लिये विशेषकर T20 के लिये तीन विकेटकीपरों का पूल तैयार करने की योजना बना रहे हैं. ’’ अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि बीसीसीआई अधिकारी या चयन समिति उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल करने के लिये धोनी से बात करेंगे या नहीं जैसा कि उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे से पहले किया था जब पूर्व कप्तान ने सूचित किया था कि वह प्रादेशिक सेना में अपनी रेजीमेंट के लिये काम करने के मद्देनजर ब्रेक लेना चाहते हैं.

अधिकारी ने कहा, ‘‘संन्यास लेना व्यक्तिगत फैसला है और चयनकर्ताओं को या फिर किसी को भी इस पर फैसला करने का अधिकार नहीं है. लेकिन उनके पास 2020 विश्व T20 के लिये रोडमैप तैयार करने का पूरा अधिकार है और इसके अंतर्गत ऋषभ पंत को ज्यादा से ज्यादा मौके देना शामिल है. ’’ पता चला है कि चयन समिति का दूसरा विकल्प इशान किशन और तीसरा विकल्प संजू सैमसन होंगे. सैमसन की बल्लेबाजी पंत और भारत ए के नियमित खिलाड़ी इशान किशन के बराबर मानी जाती है.

यह भी पढ़ें- Ind vs WI 2019: पहले टेस्ट को जीतकर धोनी के इस बड़े रिकार्ड की बराबरी कर सकते हैं कप्तान कोहली

पंत सभी प्रारूपों में पहला विकल्प बने रहेंगे क्योंकि चयनकर्ता फिटनेस और कार्यभार प्रबंधन को भी ध्यान में रखेंगे. चयन समिति के कुछ सदस्य ए श्रृंखला के लिये तिरूवनंतपुरम में रहेंगे और सैमसन के प्रदर्शन को देखेंगे क्योंकि उन्होंने अंतिम दो लिस्ट ए मैचों के लिये टीम में जगह बनायी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड