India vs South Africa, 4th T20I Match Live Update: कोहरे के कारण टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच हुआ रद्द, इस दिन खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला

इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) करते नजर आएंगे. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शुक्रवार यानी 19 दिसंबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.

इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 4th T20I Match 2025 Live Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 17 दिसंबर को खेला जाना था. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेला जाना था. लखनऊ में कोहरे के कारण चौथा टी20 मुकाबला रद्द कर दिया गया हैं. इससे पहले तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब पांचवें टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. जबकि, टीम इंडिया सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.  यह भी पढ़ें: India vs South Africa, 4th T20I Match Live Update: चौथे टी20 मुकाबले में कोहरे ने बढ़ाया फैंस का इंतजार, अब 9:25 बजे होगा इंस्पेक्शन

इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) करते नजर आएंगे. भारत और दक्षिण अफ्रीका के चौथे टी20 मैच का टॉस समय पर नहीं हो सका है. इस मैच का टॉस 6:30 बजे होना था. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शुक्रवार यानी 19 दिसंबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.

हेड टू हेड में कौन आगे?

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 34 बार भिड़ी हैं. इस दौरान 20 मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है. वहीं 13 मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं. एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला था. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 9 टी20 मैचों में सात बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RJ Princy Parikh Rape Threat: T20 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद इन्फ्लुएंसर प्रिंसी पारिख को मिली रेप की धमकियां, David Miller के साथ वाली रील करना पड़ा डिलीट

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\