India vs South Africa 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 96 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 41 मैच में जीत मिली है. वहीं तीन मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में दक्षिण अफ्रीका काफी आगे है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd ODI Match Key Players To Watch: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्याणक मुकाबला आज यानी 6 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को चार विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma ODI Stats At Visakhapatnam: विशाखापट्टनम में कुछ ऐसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन, 'हिटमैन' के आकंड़ों पर एक नजर

सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 17 रन से जीत मिली थी. जबकि, दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से जीता था. ऐसे में दोनों टीमें आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. विशाखापत्तनम के मैदान पर एक बेहद रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. ऐसे में चलिए मुकाबले के प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं.

विशाखापत्तनम के मैदान पर टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस मैदान पर विराट कोहली ने वनडे मैचों की सात पारियों में कुल 587 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से तीन शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. इस मैदान पर रोहित शर्मा ने सात वनडे मैचों की सात पारियों में कुल 355 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने एक शतक और दो अर्धशतक जड़ें हैं.

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. इस मैदान पर कुलदीप यादव ने चार वनडे मुकाबलों की चार पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल नौ विकेट चटकाए हैं. कुलदीप यादव ने 19.22 की औसत और 5.58 की इकॉनामी से गेंदबाजी की है. इस दौरान कुलदीप यादव का 42 रन देकर तीन विकेट लेना बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे हेड टू हेड (IND vs SA ODI Head To Head)

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 96 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 41 मैच में जीत मिली है. वहीं तीन मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में दक्षिण अफ्रीका काफी आगे है. भारतीय सरजमीं पर इन दोनों टीमों के बीच 34 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, 15 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (IND vs SA Key Players To Watch)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): टीम इंडिया के घातक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की आखिरी वनडे सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहे थे. ऐसे में रोहित शर्मा उसी फॉर्म को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे. हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है. रोहित शर्मा ने सिर्फ 33.58 की औसत से बल्लेबाजी की है.

विराट कोहली (Virat Kohli): टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस सीरीज में कमाल कर सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने 65.39 की औसत से 1,504 रन बनाए हैं. मौजूदा वनडे सीरीज में विराट कोहली ने 2 पारियों में 118.50 की औसत से 237 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से दो शतक निकले हैं.

हर्षित राणा (Harishit Rana): टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. हर्षित राणा ने 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं. आज के मुकाबले में भी हर्षित राणा अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचा सकते हैं.

मैथ्यू ब्रीत्जके (Matthew Breetzke): दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीत्जके ने अपने वनडे करियर की शानदार शुरुआत की है. शुरुआती पांच मैचों में हर बार 50 से अधिक रन बनाने वाले मैथ्यू ब्रीत्जके ने तेजी से इस प्रारूप में अपनी पहचान बनाई है. पिछले नौ मैच के बाद मैथ्यू ब्रीत्जके की औसत 67.75 की रही है, जो उनके निरंतर प्रदर्शन का सबूत है.

क्विंटन डिकॉक (Quinton De Kock): दक्षिण अफ्रीका के घातक बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने टीम इंडिया के खिलाफ 53.85 की औसत से 1,077 रन बनाए हैं. ऐसे में क्विंटन डिकॉक पर भी सभी की निगाहें रहने वाली हैं. क्विंटन डिकॉक भी शानदार फॉर्म में हैं.

केशव महाराज (Keshav Maharaj): केशव महाराज से इस सीरीज में काफी उम्मीदें होंगी. केशव महाराज बीच के ओवरों में रन रोकने के साथ-साथ महत्वपूर्ण विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं. केशव महाराज ने इस साल 10 वनडे मैचों में 27.76 की औसत से 17 विकेट लिए हैं. एशिया में केशव महाराज की इकॉनमी रेट सिर्फ 4.31 की है, जहां उन्होंने अब तक 27 विकेट चटकाए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (India vs South Africa 3rd ODI Probable Playing XI)

टीम इंडिया: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, तेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, ओटनाइल बार्टमैन , डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, ओटनाइल बार्टमैन और लुंगी एनगिडी.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड