रविचंद्रन अश्विन ने मुरलीधरन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए बनें भारत के सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी

भारतीय टीम के अनुभवी दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आज पांचवें दिन की अपनी पहली सफलता प्राप्त करते ही अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 350 विकेट भी पूरा कर लिया. अश्विन ने यह उपलब्धि अपने 66वें मैच के 95वें पारी में हासिल की.

रविचंद्रन अश्विन (Photo Credits: IANS)

भारतीय टीम के अनुभवी दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने आज पांचवें दिन की अपनी पहली सफलता प्राप्त करते ही अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 350 विकेट भी पूरा कर लिया. अश्विन ने यह उपलब्धि अपने 66वें मैच के 95वें पारी में हासिल की. इस उपलब्धि के साथ ही रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट लेने के विश्व रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. जी हां विश्व टेस्ट क्रिकेट में अब अश्विन का नाम मुथैया मुरलीधरन के साथ जुड़ गया है. इन दोनों ही स्पिन गेदबाजों ने अपने 66वें मैच में 350 विकेट हासिल किए हैं.

बता दें कि रविचंद्रन अश्विन ने विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में सात विकेट हासिल किए थे, वहीं दूसरी पारी में अबतक अपने 10 ओवर की गेंदबाजी के दौरान तीन मेडन ओवर फेंकते हुए 22 रन खर्च कर एक सफलता प्राप्त की है. यह भी पढ़ें- ICC CWC 2019: पाकिस्तान ने अगर मानी होती रविचंद्रन अश्विन की ये सलाह तो मिल जाता सेमीफाइनल का टिकट

इससे पहले भारत के लिए सबसे तेज 350 विकेट लेने का कारनामा टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले (Anil Kumble) के नाम था. अनिल कुंबले ने यह उपलब्धि 77 मैच खेलते हुए हासिल की थी. वहीं हरभजन सिंह ने 83 और कपिल देव ने 100 मैच खेलते हुए अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 350 विकेट पूरा किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Bonu Komali Death: हैदराबाद में बीएससी छात्रा और यूट्यूबर बोनु कोमली की संदिग्ध मौत, मां को 'I Love You' मैसेज भेजकर उठाया आत्मघाती कदम

India vs New Zealand 4th T20I Match Scorecard: विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 50 रनों से रौंदा, शिवम दुबे के आतिशी पारी पर फिरा पानी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: विशाखापत्तनम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\