India vs Pakistan Google Prediction: कल भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले को लेकर गूगल ने किया बड़ा प्रेडिक्शन, यहां जानें कौन मरेगा बजी

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक एशिया कप टी20 फॉरमेट में चार मुकाबले खेले गए है. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. दोनों टीमों के साल 2016 में, दूसरा 2022 और तीसरा मुकाबला इसी सीजन में खेला गया हैं. तीनों सीजन को मिलाकर टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें चार बार एक-दूसरे के सामने आई हैं. तीन मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि एक मैच में पाकिस्तान विजयी रहा था.

India vs Pakistan Prediction: Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 Super Fours Match 2: एशिया कप 2025 का सुपर 4 मुकाबला शुरू हो गया हैं. सुपर फोर का दूसरा मुकाबला आज यानी 21 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया (Team India) इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. टीम इंडिया जहां सुपर 4 की शुरुआत बड़ी जीत से करना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान की टीम भी खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan Stats In Asia Cup T20 Format: एशिया कप के टी20 फॉरमेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा टीम इंडिया और पाकिस्तान का रिकॉर्ड, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

हाल के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया ने 24 मुकाबले जीते हैं. इस दौरान टीम इंडिया को महज तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. यह आंकड़ा बताता है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया खिताब की दावेदार क्यों मानी जा रही है.

टीम इंडिया के युवा घातक बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पिछली 10 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 82.06 की औसत से 413 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा के अलावा अभिषेक शर्मा ने 10 पारियों में 204.02 की स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए हैं. वरुण चक्रवर्ती ने 10 मैचों में 27 विकेट झटके हैं. पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने 10 पारियों में 262 रन बनाए हैं और साहिबजादा फरहान ने 10 पारियों में 246 रन अपने नाम किए हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद नवाज ने 10 मैचों में 6.44 की इकॉनमी से 20 विकेट चटकाए हैं.

खिताब की प्रबल दावेदार टीम इंडिया को हालांकि पाकिस्तान से सतर्क रहना होगा जो उलटफेर करने में माहिर है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले रविवार को सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था.

टीम इंडिया और पाकिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs PAK T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पाकिस्तान की टीम को महज तीन मैचों में जीत मिली हैं.

एशिया कप टी20 फॉरमेट में ऐसा रहा है टीम इंडिया और पाकिस्तान का रिकॉर्ड (IND vs PAK Asia Cup In T20 Format)

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक एशिया कप टी20 फॉरमेट में चार मुकाबले खेले गए है. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. दोनों टीमों के साल 2016 में, दूसरा 2022 और तीसरा मुकाबला इसी सीजन में खेला गया हैं. तीनों सीजन को मिलाकर टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें चार बार एक-दूसरे के सामने आई हैं. तीन मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि एक मैच में पाकिस्तान विजयी रहा था. भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 सुपर 4 मैच कौन जीतेगा? Google की जीत संभावना क्या कहती है, यह जानने के लिए नीचे पढ़ें.

भारत बनाम पाकिस्तान भविष्यवाणी (India vs Pakistan Prediction: Google Predicts This Team to Win Asia Cup 2025 Match)

इंडिया बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 सुपर 4 मैच के लिए गूगल भविष्यवाणी

गूगल की जीत संभावना के अनुसार, भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रविवार को दुबई में एशिया कप 2025 सुपर 4 मैच में पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को हराने के लिए पसंदीदा है. यह उस प्रभुत्व का परिणाम हो सकता है जो भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ पहले दौर की बैठक में दिखाया था, जहां मेन इन ब्लू ने सात विकेट से आसान जीत हासिल की थी. 

गूगल की जीत संभावना के अनुसार, भारत के पास सुपर 4 मैच जीतने की 79% संभावना है, जबकि पाकिस्तान की 21% है. हालाँकि, यहां ध्यान देने वाली एक महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 सुपर 4 मैच के दौरान गूगल की जीत की संभावना बदल जाएगी.
Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

PM Modi Mann Ki Baat Live: जंग के बीच पीएम मोदी का 'मन की बात' में संदेश, देशवासियों से एकजुट होकर चुनौती से बाहर निकलने की अपील, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड