India vs Pakistan, Asia Cup 2025 Final Match Dubai Pitch Report: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे तांडव, मैच से पहले जानें दुबई की पिच रिपोर्ट

अब तक टीम इंडिया ने एशिया कप का खिताब 8 बार जीत चुकी है. वहीं पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप टाइटल जीता है. लेकिन फाइनल मुकाबले में कभी भी इन दोनों टीमों के बीच टक्कर नहीं हुई. एशिया कप के इस सीजन में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दो बार धूल चटाई हैं. एशिया कप 2025 में टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें अब तीसरी बार एक दूसरे से टकराएंगी.

टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 Final Match Dubai Pitch Report: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानी 28 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया (Team India) इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. एशिया कप के 41 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि टूर्नामेंट का फाइनल में टीम इंडिया और पाकिस्तान (IND vs PAK Asia Cup Final) के बीच होगा. पाकिस्तान की टीम भी खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Abhishek Sharma New Milestone: अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, महज रन बनाने ही इस मामले में रोहित शर्मा और मोहम्मद रिजवान को छोड़ देंगे पीछे!

अब तक टीम इंडिया ने एशिया कप का खिताब 8 बार जीत चुकी है. वहीं पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप टाइटल जीता है. लेकिन फाइनल मुकाबले में कभी भी इन दोनों टीमों के बीच टक्कर नहीं हुई. एशिया कप के इस सीजन में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दो बार धूल चटाई हैं. एशिया कप 2025 में टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें अब तीसरी बार एक दूसरे से टकराएंगी. इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच 14 सितंबर को लीग स्टेज में खेला गया.

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा था. वहीं दूसरी बार एशिया कप सुपर-4 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान छह विकेट से धूल चटाई थीं. वहीं अब एशिया कप 2025 के फाइनल में इस टूर्नामेंट में तीसरी बार दोनों टीमों के बीच महामुकाबला होने जा रहा है.

हाल के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया ने 24 मुकाबले जीते हैं. इस दौरान टीम इंडिया को महज तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. यह आंकड़ा बताता है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया खिताब की दावेदार क्यों मानी जा रही है.

टीम इंडिया और पाकिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs PAK T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पाकिस्तान की टीम को महज तीन मैचों में जीत मिली हैं.

एशिया कप टी20 फॉरमेट में ऐसा रहा है टीम इंडिया और पाकिस्तान का रिकॉर्ड (IND vs PAK Asia Cup In T20 Format)

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक एशिया कप टी20 फॉरमेट में पांच मुकाबले खेले गए है. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. दोनों टीमों के साल 2016 में, दूसरा 2022 और तीसरा मुकाबला इसी सीजन में खेला गया हैं. तीनों सीजन को मिलाकर टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें पांच बार एक-दूसरे के सामने आई हैं. चार मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि एक मैच में पाकिस्तान विजयी रहा था.

दुबई की पिच रिपोर्ट (Dubai Pitch Report And Weather Update)

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दुबई की पिच पर हमेशा से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है. इस बार पिचों पर थोड़ी घास नजर आ रहीं हैं, जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआत में काफी मदद मिल सकती है. इस मैदान पर अब तक खेले गए टी20 मुकाबलों में गेंद और बल्ले के बीच बराबरी की जंग देखने को मिली है, जिसमें स्पिनर्स ने अहम भूमिका निभाई है.

इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 140 से 145 रनों के बीच देखने को मिलता है. वहीं इसके अलावा इस मैदान पर अब तक खेले गए 115 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 53 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जहां जीत हासिल की है तो वहीं 62 मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है.

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, इसके अलावा नमी यानी ह्यूमिडिटी 60 से 70 प्रतिशत तक रह सकती है. यूएई के मौसम को देखते हुए ही मुकाबलों की शुरुआत करने के समय को भी आधे घंटे आगे बढ़ाने का भी फैसला लिया गया था. वहीं बारिश के चलते मुकाबले में किसी तरह की कोई रुकावट देखने को नहीं मिलेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs PAK Likely Playing XI)

टीम इंडिया (IND Likely Playing XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

पाकिस्तान (PAK Likely Playing XI): साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड