India vs Pakistan 6th Match, Asia Cup 2025 Live Toss And Scorecard: हाईवोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आघा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक एशिया कप टी20 फॉरमेट में तीन मुकाबले खेले गए है. इस दौरान टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दोनों टीमों के साल 2016 में और दूसरा 2022 में मुकाबले खेले गए हैं. दोनों सीजन को मिलाकर टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें तीन बार एक-दूसरे के सामने आई हैं. दो मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि एक मैच में पाकिस्तान विजयी रहा था.
Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 6th Match Live Toss And Scorecard Update: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का छठां मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया (Team India) इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. टीम इंडिया जहां टूर्नामेंट की शुरुआत बड़ी जीत से करना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान की टीम भी खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आघा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav Stats vs Pakistan: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, IND बनाम PAK मुकाबले से पहले देखें टीम इंडिया के कप्तान का रिपोर्ट कार्ड
रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला (IND vs PAK 6th T20I Live Toss Update)
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs PAK 6th T20I Playing XI Update)
टीम इंडिया (IND Playing XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
Pakistan have won the toss and opted to bat first.
Both teams go with an unchanged XI.#SuryakumarYadav #SalmanAgha #INDvPAK #IndvsPak #INDvsPAK #AsiaCup2025 #AsiaCup #SBM pic.twitter.com/5kADMCJMmO
— SBM Cricket (@Sbettingmarkets) September 14, 2025
पाकिस्तान (PAK Playing XI): साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद.
टीम इंडिया के युवा घातक बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पिछली 10 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 82.06 की औसत से 413 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा के अलावा अभिषेक शर्मा ने 10 पारियों में 204.02 की स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए हैं. वरुण चक्रवर्ती ने 10 मैचों में 27 विकेट झटके हैं. पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने 10 पारियों में 262 रन बनाए हैं और साहिबजादा फरहान ने 10 पारियों में 246 रन अपने नाम किए हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद नवाज ने 10 मैचों में 6.44 की इकॉनमी से 20 विकेट चटकाए हैं.
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक एशिया कप टी20 फॉरमेट में तीन मुकाबले खेले गए है. इस दौरान टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दोनों टीमों के साल 2016 में और दूसरा 2022 में मुकाबले खेले गए हैं. दोनों सीजन को मिलाकर टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें तीन बार एक-दूसरे के सामने आई हैं. दो मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि एक मैच में पाकिस्तान विजयी रहा था. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी20 फॉरमेट के अब तक 13 मैच खेले गए हैं. इसमें 10 मैचों में टीम इंडिया विजयी रही है. तीन मैच पाकिस्तान जीती है.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2025 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

