India vs Pakistan 6th Match, Asia Cup 2025 Dubai Pitch Report: दुबई में टीम इंडिया के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

टीम इंडिया को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी से शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन को फिर से मिडिल आर्डर में मौका मिल सकता है. जसप्रीत बुमराह पर फिर से गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की जिम्मेदारी होगी. दूसरी तरफ, पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की सलामी जोड़ी से बेहतर शुरुआत की उम्मीद होगी.

टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 6th Match Dubai Pitch Report And Weather Update: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का छठां मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया (Team India) इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. टीम इंडिया जहां टूर्नामेंट की शुरुआत बड़ी जीत से करना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान की टीम भी खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: England vs South Africa, 3rd T20I Match Winner Prediction: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

टीम इंडिया को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी से शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन को फिर से मिडिल आर्डर में मौका मिल सकता है. जसप्रीत बुमराह पर फिर से गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की जिम्मेदारी होगी. दूसरी तरफ, पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की सलामी जोड़ी से बेहतर शुरुआत की उम्मीद होगी. ओमान के खिलाफ अयूब खाता नहीं खोल पाए थे. वहीं, फखर जमान और कप्तान सलमान बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देंगे. गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. अबरार अहमद पर स्पिन गेंदबाजी का दारोमदार होगा.

टीम इंडिया के युवा घातक बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पिछली 10 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 82.06 की औसत से 413 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा के अलावा अभिषेक शर्मा ने 10 पारियों में 204.02 की स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए हैं. वरुण चक्रवर्ती ने 10 मैचों में 27 विकेट झटके हैं. पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने 10 पारियों में 262 रन बनाए हैं और साहिबजादा फरहान ने 10 पारियों में 246 रन अपने नाम किए हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद नवाज ने 10 मैचों में 6.44 की इकॉनमी से 20 विकेट चटकाए हैं.

दोनों टीमों के बीच जबरदस्त क्रिकेट राइवलरी के कारण इस मैच का सबको बेसब्री से इंतजार है. हालांकि राजनीतिक तनाव की वजह से इस महामुकाबले की संभावना पर कई बार सवाल उठे हैं, लेकिन अगर क्रिकेट के आंकड़ों की बात करें तो टीम इंडिया एशिया कप में इस टकराव में पूरी तरह से भारी साबित हुआ है.

एशिया कप टी20 फॉरमेट में ऐसा रहा है टीम इंडिया और पाकिस्तान का रिकॉर्ड (IND vs PAK Asia Cup in T20 Format)

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक एशिया कप टी20 फॉरमेट में तीन मुकाबले खेले गए है. इस दौरान टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दोनों टीमों के साल 2016 में और दूसरा 2022 में मुकाबले खेले गए हैं. दोनों सीजन को मिलाकर टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें तीन बार एक-दूसरे के सामने आई हैं. दो मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि एक मैच में पाकिस्तान विजयी रहा था. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी20 फॉरमेट के अब तक 13 मैच खेले गए हैं. इसमें 10 मैचों में टीम इंडिया विजयी रही है. तीन मैच पाकिस्तान जीती है.

दुबई की पिच रिपोर्ट (Dubai Pitch Report And Weather Update)

एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला आज भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दुबई की पिच पर हमेशा से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है. इस बार पिचों पर थोड़ी घास नजर आ रहीं हैं, जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआत में काफी मदद मिल सकती है. इस मैदान पर अब तक खेले गए टी20 मुकाबलों में गेंद और बल्ले के बीच बराबरी की जंग देखने को मिली है, जिसमें स्पिनर्स ने अहम भूमिका निभाई है.

इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 140 से 145 रनों के बीच देखने को मिलता है. वहीं इसके अलावा इस मैदान पर अब तक खेले गए 112 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 52 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जहां जीत हासिल की है तो वहीं 58 मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है.

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, इसके अलावा नमी यानी ह्यूमिडिटी 60 से 70 प्रतिशत तक रह सकती है. यूएई के मौसम को देखते हुए ही मुकाबलों की शुरुआत करने के समय को भी आधे घंटे आगे बढ़ाने का भी फैसला लिया गया था. वहीं बारिश के चलते मुकाबले में किसी तरह की कोई रुकावट देखने को नहीं मिलेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs PAK 6th T20I Likely Playing XI)

टीम इंडिया (IND Likely Playing XI): अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती.

पाकिस्तान (PAK Likely Playing XI): सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट