India vs New Zealand Women Cricket 2019: भारत ने न्यूजीलैंड को 161 रनों में समेटा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 44.2 ओवरों में 161 रनों पर ढेर कर दिया. न्यूजीलैंड के लिए उसकी कप्तान एमी स्टाथवेट ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए.

India vs New Zealand Women Cricket 2019: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 44.2 ओवरों में 161 रनों पर ढेर कर दिया. न्यूजीलैंड के लिए उसकी कप्तान एमी स्टाथवेट ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए. उसकी कोई और बल्लेबाज ज्यादा देर विकेट पर पैर नहीं जमा सकी. भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनकी गेंदबाजों ने इस फैसले को सही ठहराया. अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर सुजी बेट्स (0) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. शिखां पांडे ने सोफी डेविने (7) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई.

यहां कप्तान ने क्रिज पर कदम रखा लिया था और वह लगातार रन बनाकर स्कोरबोर्ड चालू रखे हुए थीं. लॉरेन डाउन (15) उनका अच्छा साथ देती दिख रहीं थीं, लेकिन 33 के कुल स्कोर पर ही एकता बिष्ट ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई. एमेला केर सिर्फ एक रन ही बना सकीं.

यह भी पढ़े: विराट की सेना ने तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा, इन खिलाड़ियों ने किया कमाल

मैडी ग्रीन (9) ने एमी का साथ देने की कोशिश की लेकिन झूलन ने इस साझेदारी को 62 के स्कोर से आगे नहीं जाने दिया. लेह कास्पेरेक (21) के साथ कप्तान ने एक बार फिर टीम का संभालने की कोशिश की और छठे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की. दीप्ती शर्मा ने एमी को 120 के कुल स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. कप्तान ने अपनी पारी में 87 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे.

यहां से बर्नाडिने बेजुइडेनहाउट (13) और कास्पेरेक ने टीम के लिए रन बनाए. अंत में ली तेहुहु ने 12 रन जोड़ कर टीम को 150 के पार पहुंचने में मदद की. भारत के लिए झूलन ने तीन विकेट लिए. एकता, दीप्ती, पूनम ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. शिखा पांडो को एक विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand Women Cricket 2019: भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\