IND vs NZ Test Series 2024 Live Streaming: इस दिन से शुरू होगा भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टेस्ट सीरीज, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के पास है, जो पर भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 2024 की मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग अपने ऑफिसियल OTT प्लेटफार्म जिओसिनेमा ऐप(JioCinema App) और वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: BCCI/Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Live Telecast: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर(बुधवार) से बेंगलुरु(Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम(M.Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के महत्वपूर्ण अंक दांव पर लगे होने के कारण दोनों टीमें इस लाल गेंद वाली सीरीज को गंभीरता से लेंगी. एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखेंगी. रोहित शर्मा की टीम बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद ऊंचे मनोबल के साथ सीरीज में उतरेगी, जबकि कीवी टीम को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. इस बीच, भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टेस्ट सीरीज के प्रसारण संबंधित डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में मोहम्मद शमी को क्यों नहीं मिला जगह? यहां जानें फुल डिटेल्स

बांग्लादेश पर टेस्ट सीरीज में शानदार जीत के बाद रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम अब तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी. यह रोमांचक सीरीज 16 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खेली जाएगी. ऑस्ट्रेलिया में 22 नवंबर से शुरू होने वाली आगामी हाई-वोल्टेज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए खुद को तैयार करने के लिए न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण होगी. न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो मेहमान टीम बेंगलुरु में पहले टेस्ट मैच के दौरान अपने स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन की सेवाओं को मिस करेगी. विलियमसन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान कमर में खिंचाव आ गया था.

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज कब से शुरू हो रहा है?

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर(बुधवार) से बेंगलुरु(Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम(M.Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 बजे से शुरू होगा,  09:00 बजे IST पर होगा, जबकि मैच का टॉस 09:00 बजे होगा.

भारत में भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड(IND vs NZ) टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के पास है, जो अपने टीवी चैनलों स्पोर्ट्स18 1 SD/HD पर अंग्रेजी कमेंट्री और स्पोर्ट्स18 3 और कलर्स सिनेप्लेक्स (हिंदी कमेंट्री) के साथ  सीधा प्रसारण उपलब्ध कराएगा. भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टेस्ट सीरीज 2024 को ऑनलाइन देखने के विकल्प के लिए नीचे पढ़ें.

भारत में भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के पास है, जो पर भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 2024 की मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग अपने ऑफिसियल OTT प्लेटफार्म जिओसिनेमा ऐप(JioCinema App) और वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा. फैंस को इस मुकाबले की मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए बस प्लेटफ़ॉर्म पर रजिस्टर करना होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड