India vs New Zealand ODI Series 2026: न्यूजीलैंड की सरज़मीं पर इन भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, चटकाए है सबसे ज्यादा विकेट; यहां देखें पूरी लिस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने की उम्मीद है.
India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team ODI Series 2026: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने की उम्मीद है. न्यूजीलैंड की धरती हमेशा से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही है, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने भी वहां अपनी शानदार गेंदबाजी से खास पहचान बनाई है. कई भारतीय गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों को लगातार परेशान करते हुए टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई है. ऐसे में आइए जानते हैं न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में.
जवागल श्रीनाथ (43 विकेट)
इस सूची में पहले स्थान पर भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड की धरती पर अपना पहला वनडे मुकाबला 1992 में खेला था, जबकि आखिरी मैच 2003 में खेला. श्रीनाथ ने न्यूजीलैंड में 22 वनडे मैचों की 22 पारियों में 17.44 की बेहतरीन औसत से 43 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने दो बार चार विकेट लेने का कारनामा किया. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 23 रन देकर 4 विकेट रहा.
मोहम्मद शमी (27 विकेट)
इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं. शमी ने न्यूजीलैंड में अपना पहला वनडे मुकाबला 2014 में खेला था, जबकि आखिरी बार 2020 की वनडे सीरीज में नजर आए थे. उन्होंने वहां 12 वनडे मैचों की 12 पारियों में 22.44 की औसत से 27 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 6.04 रही. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 55 रन देकर 4 विकेट रहा.
अनिल कुंबले (19 विकेट)
भारतीय क्रिकेट के महान स्पिनर अनिल कुंबले इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड में 1994 से 2003 के बीच 14 वनडे मुकाबले खेले. इन 14 पारियों में उन्होंने 25.42 की औसत और 4.06 की शानदार इकॉनमी के साथ 19 विकेट हासिल किए. कुंबले ने एक बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर 5 विकेट रहा.
युजवेंद्र चहल (15 विकेट)
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस सूची में चौथे स्थान पर हैं. चहल ने न्यूजीलैंड की धरती पर 2019 में अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था. उन्होंने वहां अब तक 10 मैच खेले हैं और 8 पारियों में 26.06 की औसत से 15 विकेट लिए हैं. उनकी इकॉनमी रेट 5.50 रही है. हालांकि वह अभी तक न्यूजीलैंड में एक भी चार या पांच विकेट हॉल नहीं ले सके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 41 रन देकर 3 विकेट रहा.