India vs New Zealand 3rd ODI Match Live Streaming In India: आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला जाएगा. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. इसी तरह माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम भी जीत हासिल कर भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगी.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Live Streaming and TV Telecast Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 18 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 3rd ODI Match Stats And Preview: तीसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 284 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 112 रनों की शानदार पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से क्रिस्टियन क्लार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए.

न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 285 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने महज 47.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 131 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, टीम इंडिया की ओर से हर्षित राणा, प्रसीद कृष्णा और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए.

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला जाएगा. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. इसी तरह माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम भी जीत हासिल कर भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगी.

भारत और न्यूजीलैंड वनडे हेड-टू-हेड (IND vs NZ Head to Head in ODIs)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 122 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडियाने 63 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 51 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, सात मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा है.

IND vs NZ 3rd ODI 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैच: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड

स्टेडियम: होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर

मैच की तारीख: 18 जनवरी 2026 (01:30 PM)

लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 18 जनवरी को इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस दोपहर 1 बजे होगा.

कैसे और कहां देखें टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारतीय उपमहाद्वीप के दर्शकों के लिए, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क सीरीज के लिए आधिकारिक टेलीविजन भागीदार बना हुआ है. सभी आठ मैचों का मैच से पहले और मैच के बाद के व्यापक विश्लेषण के साथ सीधा प्रसारण किया जाएगा. वहीं, इस मुकाबले की डिजिटल स्ट्रीमिंग विशेष रूप से JioHotstar मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. प्रशंसक हाई-डेफिनिशन इंटरैक्टिव सुविधाओं के साथ हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में मैचों तक पहुंच सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 3rd ODI Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिचेल हे (विकेटकीपर), जैकरी फॉल्क्स, क्रर्स्टन क्लार्क, काइल जैमीसन और आदित्य अशोक.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 3rd T20I Match Scorecard: गुवाहाटी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से दी पटखनी, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd T20I Match Scorecard: गुवाहाटी में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 154 रनों का टारगेट, जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd T20I Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: गुवाहाटी में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\