India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 1st T20I Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 22 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेग्ले ओवल (Hagley Oval) में खेला जा रहा है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस सीरीज की जीत के साथ शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरी है. वहीं मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर शुरुआती बढ़त हासिल करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक माना जा रहा है. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 1st T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले से होगी सीरीज की शुरुआत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 19 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैचों में सफलता मिली है. एक मुकाबला टाई रहा है. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. भारत की टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे स्टार बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम में फिन एलन, टिम सीफर्ट, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी और काइल जैमिसन भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 225 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से घातक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 82 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ग्लेन फिलिप्स ने महज 40 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए. ग्लेन फिलिप्स के अलावा फिन एलन ने 45 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवरों में 226 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 225/4, 20 ओवर (फिन एलन 45 रन, टिम सीफर्ट 24 रन, डेरिल मिशेल 28 रन, ग्लेन फिलिप्स नाबाद 82 रन, बेवन जैकब्स 31 रन और माइकल ब्रेसवेल नाबाद 7 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (मयंक यादव 1 विकेट, अर्शदीप सिंह 1 विकेट और अक्षर पटेल 1 विकेट).

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड