India vs England T20I Series 2026 Schedule: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर उतरेगा भारत, जानें 5 टी20 मैचों का पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले महीने होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम का एलान कर दिया है. इस बार टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Tour Of England 2026 Full Schedule: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम जून और जुलाई 2026 में आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी. इस दौरे की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज से होगी. इसके बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 वनडे मुकाबलों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस दौरे के लिए 16 सदस्यीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है. यह भी पढ़ें: IND vs AFG, Only Test Match Day 2: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, बतौर कप्तान टेस्ट में शतक लगाने के मामले में एमएस धोनी और सौरव गांगुली को छोड़ा पीछे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले महीने होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम का एलान कर दिया है. इस बार टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है. श्रेयस पहली बार इंग्लैंड दौरे पर टी20 टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. दूसरी ओर तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि टीम मैनेजमेंट भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहा है.

कब शुरू होगी टी20 सीरीज?

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 1 जुलाई, 2026 से शुरू होगी. सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें 11 जुलाई तक पांच टी20 मैचों में आमने-सामने होंगी.

इंग्लैंड दौरे के टी20 मुकाबलों का शेड्यूल (India Tour Of England T20I Series Schedule)

पहला टी20 - 1 जुलाई 2026, रिवरसाइड ग्राउंड, डरहम - रात 11:00 बजे (IST)

दूसरा टी20 - 4 जुलाई 2026, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर - शाम 7:00 बजे (IST)

तीसरा टी20 - 7 जुलाई 2026, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम - रात 11:00 बजे (IST)

चौथा टी20 - 9 जुलाई 2026, काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल - रात 11:00 बजे (IST)

पांचवां टी20 - 11 जुलाई 2026, द रोज बाउल, साउथेम्प्टन - रात 11:00 बजे (IST)

टी20 सीरीज के बाद होगी वनडे सीरीज

टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. यह शृंखला 14 जुलाई से 19 जुलाई तक आयोजित होगी. हालांकि, BCCI ने अभी वनडे टीम की घोषणा नहीं की है.

इंग्लैंड दौरे की वनडे सीरीज का शेड्यूल (India Tour Of England ODI Series Schedule)

पहला वनडे - 14 जुलाई 2026, एजबेस्टन, बर्मिंघम - शाम 5:30 बजे (IST)

दूसरा वनडे - 16 जुलाई 2026, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ - शाम 5:30 बजे (IST)

तीसरा वनडे - 19 जुलाई 2026, लॉर्ड्स, लंदन - दोपहर 3:30 बजे (IST)

इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.

Share Now