India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
भारतीय टीम ने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया था. उसे 5 विकेट से जीत मिली थी. मैच में संजू सैमसन ने कमाल की पारी (97 रन) खेली थी. ऐसे में उनसे एक और जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती अपनी स्पिन गेंदबाजी से इंग्लैंड को परेशान करना चाहेंगे. इंग्लैंड की टीम भले ही शानदार प्रदर्शन कर रही हो, लेकिन उनके अनुभवी सलामी बल्लेबाज जोस बटलर इस टूर्नामेंट में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं.
Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Toss And Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी 5 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. यह नॉकआउट मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Prediction: अहम मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाना चाहेगा भारत, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ENG 2nd Semi-Final Playing)
टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड क्रिकेट टीम से भिड़ेगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने लगातार दूसरे खिताब के लिए चुनौती पेश करेगी. इससे पहले 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया था. इंग्लैंड ने सुपर-8 के चरण में कमाल का खेल दिखाया और सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की. वहीं, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम एक मुकाबला हारी औ उसे 2 मैच में जीत मिली.
भारतीय टीम ने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया था. उसे 5 विकेट से जीत मिली थी. मैच में संजू सैमसन ने कमाल की पारी (97 रन) खेली थी. ऐसे में उनसे एक और जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती अपनी स्पिन गेंदबाजी से इंग्लैंड को परेशान करना चाहेंगे. इंग्लैंड की टीम भले ही शानदार प्रदर्शन कर रही हो, लेकिन उनके अनुभवी सलामी बल्लेबाज जोस बटलर इस टूर्नामेंट में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. ऐसे में उनसे इस बड़े मुकाबले में एक धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस सेमीफाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.