India vs England, CWC 2019: इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, वकार ने ट्विटर पर निकाली खुन्नस
पाकिस्तान इस मैच में भारत का समर्थन कर रहा था क्योंकि इसमें जीत से सरफराज अहमद की अगुवाई वाली टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ जाती.
लंदन: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने भारत की विश्व कप में इंग्लैंड के हाथों हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की खेल भावना पर सवाल उठाये हैं. पाकिस्तान इस मैच में भारत का समर्थन कर रहा था क्योंकि इसमें जीत से सरफराज अहमद की अगुवाई वाली टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ जाती. भारत हालांकि रविवार को 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट पर 306 रन ही बना पाया और उसे टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच वकार ने ट्विटर पर अपनी खुन्नस निकाली. उन्होंने लिखा, ‘‘यह मायने नहीं रखता कि तुम कौन हो.. आप जीवन में क्या करते हो इससे पता चलता है कि तुम कौन हो.. मुझे इसकी चिंता नहीं है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है या नहीं लेकिन एक बात पक्की है .. कुछ चैंपियन्स की खेल भावना की परीक्षा ली गयी और वे उसमें बुरी तरह असफल रहे.’’
It's not who you are.. What you do in life defines who you are.. Me not bothered if Pakistan gets to the semis or not but one thing is for sure.. Sportsmanship of few Champions got tested and they failed badly #INDvsEND #CWC2019
— Waqar Younis (@waqyounis99) June 30, 2019
इससे पहले पूर्व क्रिकेटर बासित अली और सिकंदर बख्त ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर रखने के लिये भारतीय टीम इंग्लैंड से हार सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2019 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

