India vs England 3rd ODI 2025 Live Streaming: तीसरे वनडे में इंग्लैंड को हराकर सीरीज में सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे 12 फरवरी बुधवार को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है. हले वनडे में भी 4 विकेट से हराया. जबकि दूसरे वनडे में भी टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 4 विकेट से पटकनी दी.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team 3rd ODI 2025 Live Streaming: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे 12 फरवरी बुधवार को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है. हले वनडे में भी 4 विकेट से हराया. जबकि दूसरे वनडे में भी टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 4 विकेट से पटकनी दी. अब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम तीसरे वनडे में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरेगी. इस मैच में भारतीय टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ में आजमा सकती हैं और उन खिलाडियों को मौका दे सकतीं हैं. जिन्हें अभी मौका नहीं मिला है. दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम प्रदर्शन इस दौरे पर निराशाजनक रहा है. ऐसे में वे तीसरा वनडे मैच जीतकर क्लीन स्वीप से बचने के इरादे से उतरेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला आज यानी 12 फरवरी बुधवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारती और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कहां देखें?
भारत में टीवी पर भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से तीसरे मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.
तीसरे वनडे मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, मार्क वुड, साकिब महमूद
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2025 07:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

