क्रिकेट

India vs England, 2nd ODI 2025 Live Streaming In India: कटक में इस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली नहीं खेले थे. घुटने की समस्या के कारण किंग कोहली प्लेइंग इलेवन से बाहर थे. वहीं टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल और हार्षित राणा ने वनडे डेब्यू किया. दूसरे वनडे में भारतीय दिग्गज विराट कोहली की वापसी तय मानी जा रही है

India vs England, 2nd ODI 2025 Live Streaming In India: कटक में इस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
IND vs ENG (Photo: @englandcricket/@BCCI/x)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd ODI Match 2025 Live Streaming: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला रविवार यानी 9 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कटक (Cuttack) के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. Team India ODI Stats At Cuttack: कटक में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के चौंकाने वाले आकंड़ें

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली नहीं खेले थे. घुटने की समस्या के कारण किंग कोहली प्लेइंग इलेवन से बाहर थे. वहीं टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल और हार्षित राणा ने वनडे डेब्यू किया. दूसरे वनडे में भारतीय दिग्गज विराट कोहली की वापसी तय मानी जा रही है. टीम इंडिया ने अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और मौजूदा सीरीज में भी टीम इस वर्चस्व को बरकरार रखना चाहेगी.

पहले वनडे में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम ने 47.4 ओवरों में 248 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 52 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 249 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 38.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG ODI Head To Head)

टीम इंडिया इंग्लैंड के बीच अब तक हुई भिड़ंत में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. टीम इंडिया ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ कुल 108 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 59 वनडे मुकाबले अपने नाम किए है. वहीं, इंग्लैंड की टीम ने 44 वनडे मैच जीते है. इस बीच 2 मैच टाई रहे और 3 मैचों के कोई परिणाम नहीं निकल सके. अपने घर पर खेलते हुए टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 35 वनडे में हराया है और 17 में हार झेली है.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा?

टीम इंडिया बनाम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रविवार यानी 9 फरवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसका टॉस आधे घंटे पहले होगा.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कहां देखें?

भारत में टीवी पर टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से पहले मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी.

इंग्लैंड: बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2025 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).