क्रिकेट

IND vs BAN Test Series 2024: आगामी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं अनोखा कीर्तिमान, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के साथ इस खास क्लब में दर्ज करवा लेंगे अपना नाम; यहां देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. हाल ही में बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान को उसके घर पर क्लीन स्वीप करके आ रही है.

IND vs BAN Test Series 2024: आगामी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं अनोखा कीर्तिमान, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के साथ इस खास क्लब में दर्ज करवा लेंगे अपना नाम; यहां देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें
विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, Test Series 2024: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अब श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) के बाद से ब्रेक पर है. टीम इंडिया (Team India) को अब अपना अगला सीरीज सितंबर में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलना हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट और टी20 मैच खेले जाएंगे. दो मैचों की रेड बॉल सीरीज 19 सितंबर से चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में शुरू होगी. इसके बाद न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (New Zealand National Cricket Team) और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Australia National Cricket Team) से भी मुकाबला होगा.

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. हाल ही में बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान को उसके घर पर क्लीन स्वीप करके आ रही है. ऐसे में बांग्लादेश का कॉन्फिडेंस काफी हाई होगा और बांग्लादेश की टीम उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी.

आगामी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होना है. इस सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से ये सीरीज बहुत ही अहम है.

आगामी टेस्ट बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में अभी तक कुल 991 चौके लगाए हैं. अगर बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली 9 चौके लगा देते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 चौके पूरे कर लेंगे. विराट कोहली से पहले अभी तक कुल चार भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में हजार से ज्यादा चौके लगा पाए हैं. इस लिस्ट में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण का नाम शामिल हैं. टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं. सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक कुल 2058 चौके लगाए हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज:

सचिन तेंदुलकर- 2058 चौके

राहुल द्रविड़- 1654 चौके

वीरेंद्र सहवाग- 1233 चौके

वीवीएस लक्ष्मण- 1135 चौके

विराट कोहली- 991 चौके

'किंग' कोहली के टेस्ट करियर पर एक नजर

'किंग' कोहली ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने अब तक 113 मुकाबले खेले हैं. इसकी 191 पारियों में 11 बार नाबाद रहरे हुए विराट कोहली ने 8,848 रन बनाए हैं। विराट कोहली की औसत 49.15 की रही है. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 29 शतक और 30 अर्धशतक निकले हैं. विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 254 रन रहा है. टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने 1 हजार चौके पूरे करने से महज 9 चौके दूर हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2024 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).