क्रिकेट

India vs Bangladesh ODI Head To Head: वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का है शानदार रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मैच पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 20 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी.

India vs Bangladesh ODI Head To Head: वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का है शानदार रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े
Rohit Sharma , N Shanto (Photo: X/ICC)

India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मैच भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 20 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्राफी में यह पहला मैच होगा. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. इसके अलावा विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं. दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम इस मैच में टीम को कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरेगी. नजमुल हुसैन शान्तो टीम की कप्तानी करेंगे.

यह भी पढें: IND vs BAN, ICC Champions Trophy 2025 Live Streaming: चैंपियंस ट्राफी में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश की टीम वनडे में 41 बार भिड़ी हैं. जिसमें भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. भारत ने 41 में से 32 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि बांग्लादेश को 8 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा 1 मैच बेनतीजा रहा. इससे इतना पता चलता है की भारतीय टीम ज्यादा मजबूत हैं.

दोनों टीमों के पिछले पांच मैचों की बात करें तो टीम इंडिया ने पिछले पांच मैच में से तीन में जीत दर्ज की है. जबकि दो ने हार का सामना करना पड़ा है. ये तीनों जीत हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज आई है. वहीं बांग्लादेश के पिछले पांच मैचों की बात करें तो पांच में से चार में हार का सामना करना पड़ा है और एक में जीत मिली है. हाल ही में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था. जहां 3-0 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था.

बांग्लादेश संभावित प्लेइंग 11: तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, जेकर अली/तौहीद हृदोय, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, तंजीम साकिब/मुस्तफिजुर रहमान

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2025 07:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).