क्रिकेट

India vs Bangladesh 2nd Test Pitch Report: कानपुर टेस्ट में किसे मिलेगी मदद, बल्लेबाज बिखेरेंगे अपना जलवा या गेंदबाजों की आएगी आंधी? जानें पिच रिपोर्ट और ग्राउंड के आंकड़े

टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच में तीन पेसर्स के साथ उतरी थी और दो स्पिनर थे. हालांकि कानपुर की पिच के मद्देनजर टीम को अब एक पेसर को रेस्ट देकर स्पिनर खिलाना पड़ सकता है. टीम आकाश दीप को आराम देकर उनकी जगह लोकल ब्वॉय कुलदीप यादव या फिर ऑलराउंडर अक्षर पटेल को शामिल कर सकती है.

India vs Bangladesh 2nd Test Pitch Report: कानपुर टेस्ट में किसे मिलेगी मदद, बल्लेबाज बिखेरेंगे अपना जलवा या गेंदबाजों की आएगी आंधी? जानें पिच रिपोर्ट और ग्राउंड के आंकड़े
ग्रीन पार्क स्टेडियम (Photo Credits: Twitter)

India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला गया. पहले टेस्ट में टीम इंडिया (Team India) ने बांग्लादेश (Bangladesh) को 280 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज में बढ़त बना ली हैं. सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 27 सितंबर से कानपुर (Kanpur) के ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium) में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. Virat Kohli Stats Againts Bangladesh In Test: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं कोहली का प्रदर्शन, यहां देखें किंग के 'विराट' आंकड़ें

टीम इंडिया अब बांग्लादेश का क्लीन स्वीप करने के इरादे से कानपुर पहुंच चुकी है. टीम इंडिया की जीत में आर अश्विन का काफी अहम रोल रहा. इस मुकाबले की पहली पारी में आर अश्विन ने शतकीय पारी खेली और आखिरी पारी में 6 विकेट भी चटकाए. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में यह टीम इंडिया की छठी जीत है. टीम इंडिया ने पहली बार किसी टीम के खिलाफ लगातार 6 मैच जीते हैं.

पिच रिपोर्ट

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है. यहां टेस्ट के पहले ही दिन स्पिर्स को अच्छी मदद मिलनी शुरू हो जाती है. कानपुर की पिच स्पिनर्स के लिए फेवरेट मानी जाती है. यहां का विकेट सूखा हो जाता है, जिससे स्पिनर्स के लिए गेंदबाजी करना काफी आसान हो जाता है. वहीं मैदान पर बाउंस काफी कम देखने को मिलता है. ऐसे में यहां बल्लेबाजों को स्पिनर्स से बचकर रहना होगा. ग्रीन पार्क की पिच प्रकृति में सपाट होगी, जिसमें उछाल कम होगा और जैसे-जैसे टेस्ट पुराना होता जाएगा, सतह धीमी होती जाएगी. ऐसा पिच में काली मिट्टी की वजह से है.

ग्रीन पार्क स्टेडियम का इतिहास

कानपूर का ग्रीन पार्क स्टेडियम भारत के सबसे पुराने स्टेडियमों में से एक है. इस मैदान पर टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच साल 1952 में पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया था. ग्रीन पार्क में भारतीय टीम ने अबतक कुल 23 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 7 मैच में जीत और 3 में उसे हार मिली है. 13 मुकाबले इस मैदान पर ड्रॉ रहे हैं. बांग्लादेश इस मैदान पर पहली बार कोई टेस्ट मैच खेलेगा.

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव

टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच में तीन पेसर्स के साथ उतरी थी और दो स्पिनर थे. हालांकि कानपुर की पिच के मद्देनजर टीम को अब एक पेसर को रेस्ट देकर स्पिनर खिलाना पड़ सकता है. टीम आकाश दीप को आराम देकर उनकी जगह लोकल ब्वॉय कुलदीप यादव या फिर ऑलराउंडर अक्षर पटेल को शामिल कर सकती है.

दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मो. सिराज, आकाश दीप/अक्षर पटेल/ कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2024 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).