India vs Bangladesh 2nd T20 2024 Live Streaming: दूसरे टी20 में बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा जामने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs BAN (Photo Credit: BCCI)

Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd T20 2024 Live Streaming: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले टी20 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा. इस मैच बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 127 रन पर सिमट गई. जवाब में भारत ने 11.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अजय बढ़त भी हासिल की. अब भारत की नजरें दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. दूसरी ओर, मेहमान टीम की कोशिश दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने पर होगी. दूसरा मुकाबला भी रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढें: AUS W vs NZ W Dream11 Team Prediction: आज टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा काटें का मुकाबला, यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मैच 9 अक्टूबर बुधवार को भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स नेटवर्क 18 पर उपलब्ध होगा. ऐसे में फैंस दूसरे टी20 मैच को स्पोर्ट्स18 1, स्पोर्ट्स18 1 एचडी और स्पोर्ट्स18 2 चैनलों पर देख सकतें हैं. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप, फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्द होगी. इसके अलावा आगामी सीरीज के पल-पल की जानकारी आप लेटेस्टली की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), सूर्यकुमार यादव (सी), नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

बांग्लादेश की प्लेइंग 11: लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), परवेज हुसैन एमोन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

\