India vs Australia 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने चाय तक बनायें 4 विकेट पर 117 रन

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल मैदान पर भारत के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में चायकाल तक चार विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं.....

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Photo Credit-File Photo)

एडिलेड: आस्ट्रेलिया (Australia) क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) मैदान पर भारत (India) के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में चायकाल तक चार विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं. मेजबान टीम के लिए पीटर हैंड्सकॉम्ब (Peter Handscomb) (33) और ट्रेविस हेड (Travis Head) (17) नाबाद हैं. आस्ट्रेलिया ने भोजनकाल तक दो विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए थे. इसके बाद दूसरे सत्र में टीम ने अपने दो और बल्लेबाजों को गंवाया. पहले सत्र की समाप्ति के बाद आस्ट्रेलिया की पारी को आगे बढ़ाने उतरे शॉन मार्श (Shaun Marsh) (2) और उस्मान ख्वाजा (Usman Khwaja) (28) ने तीसरे विकेट के लिए 14 रन ही जोड़े थे कि रविचंद्रन अश्विन ने मार्श को बोल्ड कर तीसरा विकेट भी गिरा दिया.

इसके बाद अश्विन ने ख्वाजा को 87 के स्कोर पर विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया. हैंड्सकॉम्ब ने चायकाल की समाप्ति तक कोई और नुकसान किए बगैर हेड के साथ मिलकर 30 रन जोड़ते हुए टीम को 117 के स्कोर तक पहुंचाया. इस पारी में भारत के लिए अश्विन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं इशांत को एक सफलता हाथ लगी. आस्ट्रेलिया के लिए भी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. इशांत शर्मा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर एरॉन फिंच (AaronFinch) को खाता खोलने का मौका दिए बगैर बोल्ड कर मेजबान टीम को पहला झटका दिया.

यह भी पढ़ें:  India vs Australia 2018 पहला टेस्ट मैच: दूसरे दिन लंच तक आस्ट्रेलिया के 2 विकेट पर 57 रन

मार्क हैरिस (Mark Harris) (26) ने ख्वाजा के साथ 45 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन अश्विन ने इस साझेदारी को मजबूत होने से पहले ही तोड़ दिया. अश्विन ने हैरिस को मुरली विजय के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. ख्वाजा ने इसके बाद मार्श के साथ मिलकर पहले सत्र की समाप्ति तक टीम को 57 के स्कोर तक पहुंचा दिया. भारतीय टीम ने चेतेश्वर पुजारा (123) की शतकीय पारी के दम पर अपनी पहली पारी में 250 रनों का स्कोर बनाया था.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट