Ind vs Aus 3rd ODI 2020: रोहित शर्मा और शिखर धवन के तीसरे वनडे खेलने पर सस्पेंस बरकरार, मैच से पहले होगा फैसला

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जनवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच बीते 17 जनवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने मेहमान टीम को 36 रन से मात दी थी.

रोहित शर्मा और शिखर धवन (Photo Credits: ANI)

India vs Australia 3rd ODI Match 2020: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जनवरी को बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच बीते 17 जनवरी को राजकोट (Rajkot) के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium) में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने मेहमान टीम को 36 रन से मात दी थी.

इस मैच के दौरान टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोटिल हो गए थे. शिखर धवन को जहां पसलियों में चोट लगी थी, वहीं रोहित शर्मा फील्डिंग के दौरान 43वें ओवर में कंधा चोटिल कर बाहर चले गए थे. इन खिलाड़ियों की चोट पर टीम प्रबंधन अपनी करीबी नजर बनाए हुए है और आगामी मैच के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के खेलने पर अंतिम फैसला रविवार को लेगी.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 2nd ODI 2020: राजकोट में बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, 'शिखर धवन और रोहित शर्मा अच्छी तरह से उबर रहे हैं. उनकी चोट पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है और वह अंतिम वनडे में खेलेंगे या नहीं इस पर फैसला कल ही मैच से पहले लिया जाएगा.' अगर यह दोनों नहीं खेल पाते हैं तो आखिरी मैच में भारतीय बल्लेबाजी पर गंभीर सकंट पैदा होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\