India vs Australia, 1st ODI Match, 1st ODI Match Winner Prediction: आज टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 152 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 84 मुकाबले जीते हैं, जबकि टीम इंडिया को महज 58 मैचों में जीत नसीब हुई है. दोनों टीमों के बीच की यह टक्कर 1980 से चली आ रही है, और हर दशक में कुछ यादगार मैच देखने को मिले हैं.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 1st ODI Match Winner Prediction: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ (Perth) के पर्थ स्टेडियम (Perth Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज को लेकर फैंस काफी उत्सुक है. इसके क्रेज का अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि कई दिनों पहले ही मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) करीब 8 महीनों बाद इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहें हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Indian Batsman With Most ODI Runs In Australia: इन भारतीय बल्लेबाजों ने कंगारुओं की नाक में किया दम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहां देखें पूरी लिस्ट

साल 2025 टीम इंडिया के लिए अभी तक काफी बदलाव भरा रहा है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करना सबसे झटका था. वहीं अब रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के लिए घोषित की गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में बतौर बल्लेबाज टीम में जगह मिली है, इस टीम में रोहित शर्मा की जगह पर वनडे में टीम इंडिया के बतौर नए कप्तान शुभमन गिल के नाम का ऐलान किया गया है.

बता दें कि शुभमन गिल टेस्ट टीम के भी कप्तान हैं. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को सौंप दी गई है. इस मीटिंग के बाद ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान किया गया है. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे टीम का भी कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. रोहित शर्मा और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. दोनों को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

हाल ही में शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीता था. टीम इंडिया अब शुभमन गिल के ही नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनौती पेश करने के लिए तैयार है. शुभमन गिल की नजरें अब वनडे फॉर्मेट में शानदार अंदाज में शुरुआत करने की होगी. शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम की कमान सौंपी गई है. हालांकि, इस सीरीज में जितनी परीक्षा गिल की होगी, उतनी ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की होगी.

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS ODI Head To Head)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 152 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 84 मुकाबले जीते हैं, जबकि टीम इंडिया को महज 58 मैचों में जीत नसीब हुई है. दोनों टीमों के बीच की यह टक्कर 1980 से चली आ रही है, और हर दशक में कुछ यादगार मैच देखने को मिले हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (AUS vs IND Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर टीम इंडिया की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का पहला मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

टीम इंडिया की जीत की संभावना: 55%

ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Australia vs India 1st ODI Probable Playing XI)

ऑस्ट्रेलिया (Australia 1st ODI Probable Playing XI): ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, मार्नस लाबुशेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मिशेल ओवेन, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड.

टीम इंडिया (India 1st ODI Probable Playing XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर/नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Australian Men’s Cricket Team australian men’s cricket team vs india national cricket team players BCCI Cameron Green IND vs AUS IND vs AUS ODI ind vs aus odi 2025 ind vs aus odi 2025 squad IND vs AUS ODI Head To Head Ind vs Aus ODI series IND vs AUS ODI Squad ind vs aus odi squad 2025 ind vs aus squad ind vs aus squad announcement India ODI Squad india odi squad for australia 2025 India Squad india squad for australia india squad for australia odi india squad for australia odi series 2025 india team for australia India tour of Australia 2025 India v/s Australia india vs aus india vs australia odi 2025 squad India vs Australia ODI Stats India's Rohit Sharma to be replaced by Shubman Gill as ODI captain indian squad for australia indian team for australia tour ODI odi captain of india odi squad for australia Rohit Sharma Rohit Sharma captaincy record Rohit Sharma captaincy record In ODI Rohit Sharma captaincy record In T20I Rohit Sharma ODI Stats Againts Australia Rohit Sharma ODI Stats in Australia Rohit Sharma Retirement ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे टीम ऑस्ट्रेलिया के वनडे सीरीज 2025 के लिए भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया वनडे के लिए भारत टीम ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम बीसीसीआई भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2025 भारत के वनडे कप्तान भारत टीम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ओडीआई श्रृंखला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टीवी पर टेलीकास्ट लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे भारत वनडे टीम भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रोहित शर्मा वनडे

संबंधित खबरें

\