India U19 vs Pakistan U19, Asia Cup 2025 5th Match Winner Prediction: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर दो अंक हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

यूएई के खिलाफ अंडर19 एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 433 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. इसके बाद यूएई की टीम सिर्फ 199 रन ही बना सकी. टीम इंडिया की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने ने 95 गेंदों में कुल 171 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 14 छक्के शामिल रहे.

एसीसी मेन्स U19 एशिया कप 2025 टीमें (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India U19 National Cricket Team vs Pakistan U19 National Cricket Team, 5th Match ACC Mens U19 Asia Cup 2025 Winner Prediction: एसीसी मेन्स अंडर19 एशिया कप 2025 का आगाज 12 दिसंबर से हो रहा हैं. टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला आज यानी 14 दिसंबर को भारत U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के सेवन्स स्टेडियम (The Sevens Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. अगले साल होने वाले आईसीसी मेन्स अंडर19 वर्ल्ड कप से पहले इस टूर्नामेंट को तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. इस सीरीज में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई फरहान यूसुफ (Farhan Yousaf) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India U19 vs Pakistan U19, 5th Match Asia Cup 2025 Live Streaming: आज खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महा-मुकाबला? यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

अंडर-19 एशिया कप इस बार वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. भारत के अलावा इसमें यूएई, पाकिस्तान, मलेशिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल की टीम हिस्सा ले रही है. अगले महीने ही अंडर-19 विश्व कप शुरू होने वाला है. इसलिए यह मुकाबला सभी टीमों के लिए उस टूर्नामेंट की प्रैक्टिस की तरह है. बांग्लादेश दो बार से इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर रहा है.

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में टीम इंडिया का सामना संयुक्त अरब अमीरात से होगा. टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा जैसे स्टार बल्लेबाज शामिल हैं, जो किसी भी टीम की गेंदबाजी को तहस-नहस कर सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के उभरते स्टार बल्लेबाज हैं और पिछले महीने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ 42 गेंदों पर 144 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. अब एक बार फिर फैंस को वैभव सूर्यवंशी से कुछ इसी तरह की विस्फोटक पारी की उम्मीद होगी. विहान मल्होत्रा इस टूर्नामेंट में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे.

इस साल वैभव सूर्यवंशी ने जमकर रन बरसाए हैं. ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है. इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं. हाल ही खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में वेदांत त्रिवेदी ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे. इस मैच में भी वेदांत त्रिवेदी 40 से 50 रन बना सकते हैं.

यूएई के खिलाफ अंडर19 एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 433 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. इसके बाद यूएई की टीम सिर्फ 199 रन ही बना सकी. टीम इंडिया की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने ने 95 गेंदों में कुल 171 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 14 छक्के शामिल रहे.

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND U19 vs PAK U19 Head To Head Record)

भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19 के बीच अब तक 31 मुकाबलों में दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, पाकिस्तान की टीम को महज 11 मैच में जीत मिली है. अंडर 19 एशिया कप में दोनों टीमों के बीच अबतक 12 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने नौ मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, पाकिस्तान की टीम को महज दो मैच में जीत मिली है. वहीं, एक मैच टाई रहा हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (IND vs PAK Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में भारत की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर भारत की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. भारत के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

भारत की जीत की संभावना: 55%

पाकिस्तान की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND U19 vs PAK U19 5th ODI Playing XI Prediction )

टीम इंडिया U19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान.

पाकिस्तान U19: यायिन राय (कप्तान), अयान मिस्बाह, अहमद खुदादाद, शालोम डिसूजा, पृथ्वी मधु, नूरुल्लाह अयोबी, सालेह अमीन (विकेटकीपर), उदीश सूरी, अली असगर शम्स, युग शर्मा, मुहम्मद रेयान खान.

नोट: भारतीय अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 58 रनों से रौंदा, खिलान पटेल और आयुष म्हात्रे ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 253 रनों का टारगेट, वेदांत त्रिवेदी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Live Score Update: बुलावायो में टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\