India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Live Score Update: हरारे में टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

टीम इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच अबतक कुल 12 युथ वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, अफ़ग़ानिस्तान की टीम को महज दो मैचों में जीत नसीब हुई है. वैभव सूर्यवंशी विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो पहली गेंद से बड़ा शॉट लगाते हैं.

भारत U19 बनाम अफगानिस्तान U19 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Under19 Cricket Team vs Afghanistan Under19 Cricket Team ICC Under 19 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Scorecard Update: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 4 फरवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम अफ़ग़ानिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जा रहा हैं. जीतने वाली टीम 6 फरवरी को खिताब के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगी, जिसने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराया था. टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है. टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है. वहीं अफगानिस्तान को श्रीलंका से हार मिली थी लेकिन इसके अलावा टीम ने सभी मैच जीते और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, अफ़ग़ानिस्तान की अगुवाई महबूब खान (Mahboob Khan) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: हरारे में अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

आखिरी बार साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया और अफगानिस्तान का मुकाबला हुआ था. उस मैच को टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीता था. अफगानिस्तान को दो जीत साल 2019 में लखनऊ में टीम इंडिया के खिलाफ मिली थी. अफगानिस्तान के मुकाबले भारतीय अंडर-19 टीम मजबूत नजर आ रही है, जिसमें आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज जैसे बल्लेबाज हैं तो हेनिल और खिलन पटेल जैसे शानदार गेंदबाज टीम में मौजूद हैं. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंचा है.

भारतीय अंडर 19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफ़ग़ानिस्तान अंडर 19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian U19 National Cricket Team vs Afghanistan U19 National Cricket Team Match Scorecard)

टीम इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच अबतक कुल 12 युथ वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, अफ़ग़ानिस्तान की टीम को महज दो मैचों में जीत नसीब हुई है. वैभव सूर्यवंशी विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो पहली गेंद से बड़ा शॉट लगाते हैं. उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 72, न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 50 रन बनाए थे. वह काफी तेज गति से रन बनाते हैं और अगर 10 या 15 ओवर भी टिक जाए तो विरोधी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा सकते हैं.

नोट: भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम अफ़ग़ानिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND U19 vs ENG U19, Under19 World Cup Final Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\