India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण
इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 187 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 63 रनों की शानदार पारी खेली.
India's T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला 22 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया को 76 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सुपर 8 का आगाज जीत के साथ किया हैं. वहीं, टीम इंडिया को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हैं. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Key Players To Watch Out: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत को बड़ा झटका लगा है. 43वें मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 76 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी हार भी बन गई है. अब सवाल यह है कि क्या टीम इंडिया अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है? आइए जानते हैं पूरा गणित.
सेमीफाइनल का क्या है समीकरण?
अब टीम इंडिया को अपने दोनों ही मुकाबले जीतने होंगे. टीम इंडिया को सुपर-8 में अपने बचे हुए दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे. टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना हैं. इसके बाद 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी. अगर टीम इंडिया ये दोनों मैच जीत जाता है तो उसके कुल 4 अंक हो जाएंगे. लेकिन सिर्फ जीत काफी नहीं होगी. टीम को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी ताकि नेट रन रेट (NRR) बेहतर हो सके. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली बड़ी हार से टीम इंडिया का NRR काफी गिर चुका है. अगर टीम इंडिया एक भी मैच हारता है तो सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी.
अगर दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मैच जीतती है तो?
अगर दक्षिण अफ्रीका अपने शेष दोनों मुकाबले जीत लेती है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे. ऐसी स्थिति में दक्षिण अफ्रीका के छह अंक हो जाएंगे. टीम इंडिया 4 अंक (अगर दोनों मैच जीते). तो दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं. इसलिए टीम इंडिया चाहेगी कि दक्षिण अफ्रीका अपने बचे हुए मैच जीत जाए, ताकि अंक तालिका में कोई उलझन न हो.
वेस्टइंडीज बिगाड़ सकती है खेल
अब तक टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन कर रही वेस्टइंडीज टीम भारत के लिए खतरा बन सकती है. मान लीजिए वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका को हरा दे. भारत से हार जाए. जिम्बाब्वे को हरा दे तो वेस्टइंडीज के भी 4 अंक हो जाएंगे. ऐसी स्थिति में भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला नेट रन रेट पर तय होगा. जिस टीम का NRR बेहतर होगा, वही सेमीफाइनल में पहुंचेगी.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसे मिली हार?
इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 187 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 63 रनों की शानदार पारी खेली.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 188 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 18.5 ओवर में महज 111 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जेन्सन ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए.
टीम इंडिया के लिए रास्ता अभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है, लेकिन अब कोई गलती की गुंजाइश नहीं बची है. अब टीम इंडिया को दोनों मैच जीतना अनिवार्य हैं. टीम इंडिया को बड़े अंतर से जीतकर NRR सुधारना जरूरी हैं. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की जीत भी टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित होगा. सुपर-8 का यह स्टेज अब बेहद रोमांचक हो चुका है. क्या टीम इंडिया वापसी कर पाएगी? यह आने वाले दो मुकाबलों में तय हो जाएगा.