India Squad For Sri Lanka Tour 2024: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार यादव बने टी20 कप्तान

रियान पराग, शिवम दुबे और रिंकू सिंह को टी-20 में मौका दिया गया है. वहीं, वनडे सीरीज में टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे. विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत भी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते नजर आएंगे.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: श्रीलंका दौरे के लिए गुरुवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया. सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है. जबकि, शुभमन गिल को उपकप्तान की कमान सौंपी गई है. India Squad For Sri Lanka Tour 2024: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, टी20 में सूर्यकुमार यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रियान पराग, शिवम दुबे और रिंकू सिंह को टी-20 में मौका दिया गया है. वहीं, वनडे सीरीज में टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे. विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत भी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते नजर आएंगे.

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. जिसका पहला मुकाबला 27 जुलाई, दूसरा 28 जुलाई, तीसरा और आखिरी 30 जुलाई को खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला भी खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को होगा. दूसरा वनडे 4 अगस्त और तीसरा मैच 7 अगस्त को होगा. टीम इंडिया के कोच बनने के बाद यह गौतम गंभीर की पहली सीरीज होगी.

भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज.

भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर