Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

भारत ने अपने पिछले मुकाबलों में संतुलित खेल दिखाया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम का बल्लेबाजी क्रम मजबूत नजर आ रहा है, जबकि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की अगुवाई में गेंदबाजी आक्रमण भी प्रभावी रहा है. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम एडेन मार्करम के नेतृत्व में क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर जैसे मैच विनर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 43rd Match Satta Bazar Favorite Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Record And Milestone: आज के मुकाबले में ये भारतीय खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं महारिकॉर्ड, यहां देखें आकंड़ें

भारत ने अपने पिछले मुकाबलों में संतुलित खेल दिखाया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम का बल्लेबाजी क्रम मजबूत नजर आ रहा है, जबकि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की अगुवाई में गेंदबाजी आक्रमण भी प्रभावी रहा है. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम एडेन मार्करम के नेतृत्व में क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर जैसे मैच विनर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 21 मुकाबले अपने किए हैं. वहीं, 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है. इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली सात भिड़ंत में से छह मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है. हाल के वर्षों में भारत ने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने भी बड़े टूर्नामेंट में कड़ी चुनौती पेश की है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs SA Satta Bazar)

इस हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. सट्टा बाजार के अनुसार भारत की टीम इस मुकाबले में फेवरेट मानी जा रही है. घरेलू परिस्थितियां, हालिया फॉर्म और संतुलित टीम संयोजन भारत के पक्ष में जा रहा है, जिसके चलते उन पर कम भाव चल रहा है. हालांकि दक्षिण अफ्रीका की टीम को हल्के में नहीं आंका जा सकता. कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया की तेज गेंदबाजी किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर सकती है. वहीं डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं. ऐसे में मुकाबला बेहद करीबी रहने की उम्मीद है और मैच के दौरान भाव में बदलाव संभव है. आमतौर पर सट्टा बाजार में जिस टीम पर कम भाव होता है, उसे जीत का प्रबल दावेदार माना जाता है. लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और एक शानदार प्रदर्शन पूरे समीकरण बदल सकता है.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\