India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Score Update: कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 में मिली लगातार तीन हार का बदला चाहेगी. पाकिस्तानी टीम की कमान सलमानी अली आगा के हाथों में होगी. सलमान की अगुवाई में पाकिस्तान ने इस विश्व कप में अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 27th Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. पाकिस्तान सरकार ने पहले इस मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन आईसीसी के साथ हुई पीसीबी की बैठक के बाद इससे यू टर्न ले लिया. टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों के लिए टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला अहम होगा. सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Toss Winner Prediction: कोलंबो में टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

इस सुपर हिट मुकाबले में जहां मैन इन ब्लू के टॉप आर्डर में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा रहने वाले हैं तो पाकिस्तान की तरफ से साइम अयूब, साहिबजादा फरहान और कप्तान सलमान अली आगा शीर्ष क्रम की कमान संभालेंगे. ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है. यह ग्रुप-ए का मुकाबला होगा, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard)

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 में मिली लगातार तीन हार का बदला चाहेगी. पाकिस्तानी टीम की कमान सलमानी अली आगा के हाथों में होगी. सलमान की अगुवाई में पाकिस्तान ने इस विश्व कप में अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

टीम इंडिया कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान को हराकर भारत का दबदबा पाकिस्तान पर बनाए रखना चाहेंगे. लेकिन उससे पहले आज हम आपको भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कितनी बार टक्कर हुई है. इस दौरान कौन सी टीम ने कितनी बार बाजी मारी है. इस बारे में बताने वाले हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

\