India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Prediction: अहम मुकाबले में नीदरलैंड्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगा भारत, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह मुकाबला भले ही अंक तालिका के लिहाज से भारत के लिए ज्यादा मायने न रखता हो, लेकिन अगले दौर से पहले लय बरकरार रखना जरूरी होगा. नीदरलैंड्स के लिए यह मैच आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट खत्म करने का अवसर है. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, बास डी लीडे और स्कॉट एडवर्ड्स जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं.

भारत बनाम नीदरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 36th Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप A में भारत पहले ही सुपर एट में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जबकि नीदरलैंड्स के लिए यह मुकाबला सम्मान की लड़ाई जैसा है. इस टूर्नामेंट में भारत की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि नीदरलैंड्स की कमान स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Pitch Report: अहमदाबाद में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या नीदरलैंड के गेंदबाज रचेंगे इतिहास, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

भारत की टीम में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख पलट सकते हैं. टीम प्रबंधन इस मुकाबले में कुछ बेंच खिलाड़ियों को मौका दे सकता है, लेकिन कोर खिलाड़ियों को अहमदाबाद की परिस्थितियों में ज्यादा समय देने की भी रणनीति हो सकती है. वहीं नीदरलैंड्स की टीम में मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन और लोगन वैन बीक जैसे खिलाड़ी हैं, जो बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह मुकाबला भले ही अंक तालिका के लिहाज से भारत के लिए ज्यादा मायने न रखता हो, लेकिन अगले दौर से पहले लय बरकरार रखना जरूरी होगा. नीदरलैंड्स के लिए यह मैच आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट खत्म करने का अवसर है. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, बास डी लीडे और स्कॉट एडवर्ड्स जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह और मैक्स ओ'डॉउड के बीच की टक्कर मैच का रुख तय कर सकती है.

भारत बनाम नीदरलैंड्स टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NED T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच अबतक कुल दो ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह दोनों मुकाबला अपने नाम किया था. जबकि, नीदरलैंड की टीम ने अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं. टीम इंडिया ने दोनों ही मुकाबले बड़े अंतर से जीते हैं. ये दोनों मैच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए थे, जहां भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में शानदार प्रदर्शन किया था.

ये टीम मार सकती है बाजी (IND vs NED Match Winner Prediction)

मौजूदा फॉर्म, अनुभव और टीम संतुलन को देखते हुए इस मुकाबले में भारत की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है, जहां भारत के मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन को फायदा मिल सकता है. हालांकि अगर नीदरलैंड्स की टीम शुरुआती विकेट निकालने में सफल रहती है तो मुकाबला रोमांचक हो सकता है.

भारत की जीत की संभावना: 80%

नीदरलैंड्स की जीत की संभावना: 20%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NED 36th Match Playing Prediction)

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), मैक्स ओ'डॉउड, माइकल लेविट, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, रोएलोफ वैन डेर मेरवे, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, फ्रेड क्लासेन.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

\