India Cricket Schedule: कब, कहां और किससे साथ खेलेगी टीम इंडिया अपनी अगली इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर जानें पूरा शेड्यूल

इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. टीम इंडिया जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

Team India (Photo: BCCI)

India Cricket Schedule: मार्च में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर अपना कब्जा जमाया था. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ पर इसे बीच में ही स्थगित करना पड़ा. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025 ) को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है. आज यानी नौ मई को बीसीसीआई के आंतरिक सूत्रों के हवाले से यह पुष्टि हुई कि टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है. आज BCCI की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया हैं. यह फैसला तब सामने आया जब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे मैच को बीच में ही रद्द करना पड़ा. Virat Kohli New Record: इतिहास रचने के बेहद करीब विराट कोहली, इस मामले में कुमार संगकारा को छोड़ सकते हैं पीछे; वर्ल्ड क्रिकेट में बजा देंगे डंका

9 मई को बीसीसीआई द्वारा लिए जाने वाले मीटिंग में अंतिम निर्णय लिया हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और खेल कुछ समय के लिए पीछे छूट सकता है. निलंबन से आईपीएल के 16 मैच बाकी बच गए, जिनमें 12 लीग मैच और चार प्लेऑफ मैच शामिल हैं. अब फैंस के मन में एक सवाल ये है कि टीम इंडिया का अगला मुकाबला कब और किस टीम के साथ होगा? तो चलिए इस सवाल का जवाब देते हैं.

इस टीम के खिलाफ होगा टीम इंडिया का अगला मुकाबला

इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. टीम इंडिया जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट 20-24 जून लीड्स में, दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई बर्मिंघम , तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई लंदन में , चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई मैनचेस्टर में और पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन में खेला जाएगा.

इंग्लैंड के पिछले दौरे पर टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में 2-1 से बढ़त बना ली थी. कोरोना महामारी के चलते सीरीज के आखिरी मैच को रि-शेड्यूल कर दिया गया था. इसके बाद साल 2022 में हुई सीरीज के आखिरी मुकाबले को जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज 2-2 से बराबर कर ली थी.

इंग्लैंड सीरीज में टीम इंडिया को मिलेगा नया कप्तान

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा ने अपने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाते हुए इस बात की जानकारी दी. रोहित शर्मा का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया है. जिसके बाद अब टीम इंडिया को एक नए कप्तान की तलाश हैं. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिल जाएगा. टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड का ये दौरा कई मायनों में खास होने वाला है. इस दौरे के लिए टीम इंडिया में कुछ बदलाव हो सकते हैं.

इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच: 20 जून से 24 जून, दोपहर 3:30 बजे, हेडिंग्ले (लीड्स)

दूसरा टेस्ट मैच: 02 जुलाई से 6 जुलाई, दोपहर 3:30 बजे, एजबेस्टन (बर्मिंघम)

तीसरा टेस्ट मैच: 10 जुलाई से 14 जुलाई, दोपहर 3:30 बजे, लॉर्ड्स (लंदन)

चौथा टेस्ट मैच: 23 जुलाई से 27 जुलाई, दोपहर 3:30 बजे, ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर)

पांचवां टेस्ट मैच: 31 जुलाई से 4 अगस्त, दोपहर 3:30 बजे, केनिंग्टन ओवल (लंदन).

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\