India Cricket Schedule 2026-27: भारतीय टीम का घरेलू सीजन का ऐलान, 4 बड़ी टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया, 22 मैचों का पूरा शेड्यूल जारी
भारतीय टीम अपने घरेलू सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगी. इस सीरीज में 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद दिसंबर 2026 में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां 3 वनडे और 3 टी20 मैच होंगे. नए साल 2027 की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
Team India Cricket Schedule 2026-27: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम इंडिया के 2026-27 घरेलू सीजन का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है. इस बार का घरेलू सीजन काफी व्यस्त और रोमांचक रहने वाला है, जिसमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों का भारत दौरा शामिल है. इस पूरे सीजन के दौरान देश के 17 अलग-अलग शहरों में कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे क्रिकेट फैंस को अलग-अलग मैदानों पर हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिलेंगे. यह भी पढ़ें: ICC ODI World Cup 2027: आगामी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोचक हो गई है अब जंग, क्या 2 बार की चैंपियन टीम हो जाएगी बाहर?
इन टीमों से होगा मुकाबला
भारतीय टीम अपने घरेलू सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगी. इस सीरीज में 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद दिसंबर 2026 में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां 3 वनडे और 3 टी20 मैच होंगे. नए साल 2027 की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी होगी, जिसमें 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे.
वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा. इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी. बाकी मुकाबले 9, 11, 14 और 16 अक्टूबर को खेले जाएंगे. यह मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे. वनडे मैच दोपहर 2 बजे और टी20 मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे.
भारतीय क्रिकेट टीम घरेलू सीजन 2026-27 शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान | समय |
|---|---|---|---|
| वेस्टइंडीज सीरीज (वनडे) | |||
| 27 सितंबर | भारत vs वेस्टइंडीज (पहला वनडे) | तिरुवनंतपुरम | दोपहर 2 बजे |
| 30 सितंबर | भारत vs वेस्टइंडीज (दूसरा वनडे) | गुवाहाटी | दोपहर 2 बजे |
| 3 अक्टूबर | भारत vs वेस्टइंडीज (तीसरा वनडे) | न्यू चंडीगढ़ | दोपहर 2 बजे |
| वेस्टइंडीज सीरीज (टी20) | |||
| 6 अक्टूबर | पहला टी20 | लखनऊ | शाम 7 बजे |
| 9 अक्टूबर | दूसरा टी20 | रांची | शाम 7 बजे |
| 11 अक्टूबर | तीसरा टी20 | इंदौर | शाम 7 बजे |
| 14 अक्टूबर | चौथा टी20 | हैदराबाद | शाम 7 बजे |
| 16 अक्टूबर | पांचवां टी20 | बेंगलुरु | शाम 7 बजे |
श्रीलंका सीरीज का पूरा कार्यक्रम
श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे 13 दिसंबर को दिल्ली में खेला जाएगा. दूसरा मैच 16 दिसंबर को बेंगलुरु और तीसरा 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा. टी20 सीरीज का पहला मैच 22 दिसंबर को राजकोट, दूसरा 24 दिसंबर को कटक और तीसरा 27 दिसंबर को पुणे में खेला जाएगा. वनडे मैच दोपहर 2 बजे और टी20 मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे.
श्रीलंका सीरीज (वनडे)
| तारीख | मुकाबला | स्थान | समय |
|---|---|---|---|
| 13 दिसंबर | पहला वनडे | दिल्ली | दोपहर 2 बजे |
| 16 दिसंबर | दूसरा वनडे | बेंगलुरु | दोपहर 2 बजे |
| 19 दिसंबर | तीसरा वनडे | अहमदाबाद | दोपहर 2 बजे |
श्रीलंका सीरीज (टी20)
| तारीख | मुकाबला | स्थान | समय |
|---|---|---|---|
| 22 दिसंबर | पहला टी20 | राजकोट | शाम 7 बजे |
| 24 दिसंबर | दूसरा टी20 | कटक | शाम 7 बजे |
| 27 दिसंबर | तीसरा टी20 | पुणे | शाम 7 बजे |
जिम्बाब्वे सीरीज
जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज 3 जनवरी (कोलकाता), 6 जनवरी (हैदराबाद) और 9 जनवरी (मुंबई) को खेली जाएगी. सभी मुकाबले दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे.
जिम्बाब्वे सीरीज (वनडे)
| तारीख | मुकाबला | स्थान | समय |
|---|---|---|---|
| 3 जनवरी | पहला वनडे | कोलकाता | दोपहर 2 बजे |
| 6 जनवरी | दूसरा वनडे | हैदराबाद | दोपहर 2 बजे |
| 9 जनवरी | तीसरा वनडे | मुंबई | दोपहर 2 बजे |
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का शेड्यूल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी से नागपुर में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 29 जनवरी से चेन्नई, तीसरा 11 फरवरी से गुवाहाटी, चौथा 19 फरवरी से रांची और आखिरी टेस्ट 27 फरवरी से अहमदाबाद में होगा. सभी टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे. यह घरेलू सीजन टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाला है, जहां अलग-अलग फॉर्मेट में टीम अपनी ताकत दिखाने उतरेगी.
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (टेस्ट)
| तारीख | मुकाबला | स्थान | समय |
|---|---|---|---|
| 21 जनवरी | पहला टेस्ट | नागपुर | सुबह 9:30 बजे |
| 29 जनवरी | दूसरा टेस्ट | चेन्नई | सुबह 9:30 बजे |
| 11 फरवरी | तीसरा टेस्ट | गुवाहाटी | सुबह 9:30 बजे |
| 19 फरवरी | चौथा टेस्ट | रांची | सुबह 9:30 बजे |
| 27 फरवरी | पांचवां टेस्ट | अहमदाबाद | सुबह 9:30 बजे |