T20 क्रिकेट में तीन मेडन ओवर डालने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी दिप्ती शर्मा

ऑफ-स्पिनर दिप्ती शर्मा ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में दमदार प्रदर्शन किया. शर्मा ने मुकाबले में किए चार ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट चटकाए और तीन मेडन भी डाले.

दिप्ती शर्मा (Photo Credits: IANS)

IND W vs SA W T20: ऑफ-स्पिनर दिप्ती शर्मा (Deepti Sharma) ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में दमदार प्रदर्शन किया. शर्मा ने मुकाबले में किए चार ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट चटकाए और तीन मेडन भी डाले. वह एक टी-20 मैच में इतने मेडन डालने वाली पहली भारतीय हैं. उन्होंने केवल अपने चौथे ओवर में रन दिए और दो मेडन ओवर में विकेट भी चटकाए.

शर्मा की शानदार गेंदबाजी के कारण मेजबान टीम 131 के स्कोर भी डिफेंड करने में कामयाब रही. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 43 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए. यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के कोच बने बॉब कार्टर

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की ओर से मिगनोन डू प्रीज ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन मेहमान टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई. गेंदबाजी में शर्मा के अलावा, शिखा पांडे, पूनम यादव और राधा यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। हरमनप्रीत को एक विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Match Scorecard: शेफाली वर्मा के तूफानी शतक और गेंदबाजों के कहर से भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से रौंदा, फाइनल में श्रीलंका से होगी टक्कर; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट